लाइव न्यूज़ :

Hall of Fame Open के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने लिएंडर पेस

By भाषा | Updated: July 20, 2019 18:40 IST

भारतीय और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन की जोड़ी के खिलाफ तीन मैच प्वाइंट बचाकर 6-4 5-7 14-12 से मुकाबला अपने नाम किया।

Open in App

भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने न्यूजीलैंड के अपने जोड़ीदार मार्कस डेनियल के साथ मिलकर एटीपी हॉल ऑफ फेम ओपन के क्वार्टर फाइनल में मैथ्यू एबडेन और रॉबर्ट लिंडसडेट की जोड़ी को हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

भारतीय और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया और स्वीडन की जोड़ी के खिलाफ तीन मैच प्वाइंट बचाकर 6-4 5-7 14-12 से मुकाबला अपने नाम किया। पेस और डेनियल को फाइनल में पहुंचने के लिए मार्सेल ग्रैनोलर्स और सर्गिय स्टाखोवस्की की जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा।

हाल ऑफ फेम में 1995 में पदार्पण करने वाले 46 साल के पेस इसके सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड जोन मैकनरो के नाम है, जिन्होंने 47 साल की उम्र में 2006 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे जगह बनाई थी।

इस जीत के बाद पेस ने कहा, ‘‘ यह ऐसा क्षण है जिसका आपको इंतजार रहता है। कड़ी मेहनत, बुखार की स्थिति में भी खेलना और ना चाहते हुए भी जिम में समय देना काफी मुश्किल है। बहुत से लोगों को लगता है कि मैं अच्छी जगह यात्रा करता करता हूं लेकिन यह कड़ी मेहनत ही मुझे अभी भी खेलने के लिए प्रेरित करती है।’’

18 ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता ने कहा कि उनके पास इस खेल को देने के लिए अभी काफी कुछ है। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे पास अनुभव है, मेरे पैर चल रहे हैं, मुझे खेल का ज्ञान है और शाट्स हैं। यह सही युगल जोड़ी बनने पर निर्भर करता है और इसमें मैं सफल रहा। जिंदगी और इस खेल के छात्र के तौर पर पहले मैं सीनियर खिलाड़ियों से सीखता था और अब जूनियर खिलाड़ियों से सीखता हूं।’’

टॅग्स :लीएंडर पेसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!