लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: लिएंडर पेस और पूरव राजा की रोमांचक जीत, तीसरे दौर में पहुंचे

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2018 14:31 IST

पेस और राजा पिछले साल कोर्ट पर जोड़ी के रूप में साथ आने के बाद अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट एक साथ खेल रहे हैं।

Open in App

दिग्गज भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और पूरव राजा ने पांचवे वरीय ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रुनो सोआरेस की जोड़ी को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल के तीसरे दौर में जगह पक्की कर ली है। भारतीय जोड़ी ने दो घंटे और 54 मिनट चले मैराथन मैच को 7-6, 5-7, 7-6 से जीता।

पेस और राजा की जोड़ी अब अंतिम-16 में 11वें वरीय जोड़ी कोलंबिया के जुआन सेबास्टियन और रॉबर्ट फराह से खेलेगी। सबसे दिलचस्प मुकाबला तीसरे सेट में देखने को मिला जब मरे और सोआरेस की जोड़ी 6-5 से आगे थी और उनके पास मैच प्वाइंट का मौका था। हालांकि, उस समय राजा ने बेहतरीन सर्विस की और दमदार खेली की बदौलत पासा पलटते हुए मैच प्वाइंट को भारतीय जोड़ी के पक्ष में ले आए।

पेस और राजा पिछले साल कोर्ट पर जोड़ी के रूप में साथ आने के बाद अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट एक साथ खेल रहे हैं। इससे पहले यह जोड़ी दो चैलेंजर खिताब जीत चुकी है। दोनों ने पिछेल साल यूएस ओपन में बतौर जोड़ी हिस्सा लिया था, हालांकि उस टूर्नामेंट में उन्हें दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, 16वें वरीय भारत के दिविज शरण अपने अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए है। इस जोड़ी ने दूसरे दौर में स्पेन के मार्सेल ग्रैनोलर्स और इटली के फाबियो फोगनिनि को 4-6, 7-6 (7-4),  6-2 से हराया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनलीएंडर पेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!