लाइव न्यूज़ :

इंडियन वेल्स: युकी भांबरी की सबसे बड़ी जीत, 12वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराकर तीसरे दौर में

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2018 16:46 IST

युकी अब इंडियन वेल्स अब तीसरे दौर में 21वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले अमेरिका के सैम क्वेरी से भिड़ेंगे।

Open in App

भारत के टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। युकी ने वर्ल्ड रैंकिंग में 12वें पायदान पर काबिज फ्रांस के लुकास पॉविली हराकर इंडियन वेल्स मास्टर्स टूर्नामेंट के तीसरे दौर में प्रवेश किया। वर्ल्ड रैंकिंग में 110वें नंबर के खिलाड़ी युकी ने अपने बेहतरीन खेल से सभी को चौंकाते हुए 9वें वरीय फ्रेंच खिलाड़ी को एक घंटे 19 मिनट में 6-4, 6-4 से हराया।

भारत के इस 25 साल के टेनिस खिलाड़ी के करियर की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले युकी ने पिछले साल अगस्त में सिटी ओपन में तब के मौजूदा चैम्पियन और वर्ल्ड नंबर-22 फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को हराकर दुनिया को चौंकाया था। इससे पहले युकी 2014 में चेन्नई ओवन में तब के वर्ल्ड नंबर-16 इटली के फाबियो फोगनिनि को हरा चुके हैं।

बहरहाल, इंडियन वेल्स में मौजूदा जीत के बाद युकी के 45 रैंकिंग अंक पक्के हो गए हैं। युकी अब तीसरे दौर में 21वीं वर्ल्ड रैंकिंग वाले अमेरिका के सैम क्वेरी से भिड़ेंगे। सैम जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को हराकर तीसरे दौर में पहुंचे हैं। दूसरी ओर, रोहन बोपन्ना अपने जोड़ीदार एडुरैड रोजर वैसेलिन के साथ खेलते हुए हार के बाद पुरुष युगल वर्ग से बाहर हो गए हैं। (और पढ़ें- इंडियन वेल्स: फेडरर तीसरे दौर में, जोकोविच हुए उलटफेर का शिकार)

टॅग्स :युकी भांबरीटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!