लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन: थिएम ने नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच को हरा फाइनल में बनाई जगह, नडाल से होगा मुकाबला

By सुमित राय | Updated: June 8, 2019 20:18 IST

विश्व के नंबर चार खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने फ्रेंच ओपन के पुरुष सेमीफाइनल में नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बना ली।

Open in App
ठळक मुद्देडोमिनिक थिएम ने फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को हराया।डोमिनिक थिएम का सामना रविवार को फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल से होगा।राफेल नडाल पहले सेमीफाइनल में रोजर फेडरर हराकर फाइनल में पहुंचे थे।

विश्व के नंबर चार ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी डोमिनिक थिएम ने फ्रेंच ओपन के पुरुष सेमीफाइनल में नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। डोमिनिक थिएम ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में नोवाक जोकोविच की 26 मैचों की जीत की लय को तोड़ते हुए चार घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले में 6-2, 3-6, 7-5, 5-7, 7-5 से जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया।

डोमिनिक थिएम का सामना रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में विश्व नंबर दो स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा। पिछले साल भी इन दोनों खिलाड़ियों के बीच ही फाइनल मुकाबला खेला गया था जिसमें नडाल ने बाजी मारी थी।  11 बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले नडाल ने पहले सेमीफाइनल में नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर को 6-3, 6-4, 6-2 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया था।

डोमिनिक थिएम और नोवाक जोकोविच के बीच यह मुकाला दो दिनों तक चला। दोनों खिलाड़ियों को बीच सेमीफाइनल मैच शुक्रवार को शुरू हुआ था, लेकिन पहले दिन बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा था। शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल में खेल रोके जाने तक जोकोविच और थिएम दोनों ही एक-एक सेट जीत चुके थे। पहला सेट थीम ने 6-2 से जीता, जबकि दूसरे में जोकोविच ने 6-3 से बाजी मारी।

तीसरे सेट में थिएम 3-1 से आगे चल रहे थे तभी बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मुकाबला फिर शनिवार को शुरू हुआ और पहले गेम से ही दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में जोकोविच की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन थिएम ने जल्द ही अपने खेल को बेहतर किया और बढ़त बना ली।

टॅग्स :फ्रेंच ओपननोवाक जोकोविचराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!