लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच ओपन: क्वॉर्टर फाइनल में हारे जोकोविच, इटली के खिलाड़ी ने 40 साल बाद बनाया 'अनोखा रिकॉर्ड'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: June 6, 2018 11:18 IST

French Open 2018: इटली के मार्को चेचिनताओ ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हरा बनाया रिकॉर्ड

Open in App

पेरिस, 06 जून: दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी इटली के मार्को चेचिनताओ ने 12 ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को फ्रेंच ओपन क्वॉर्टर फाइनल में हराते हुए एक बड़ा उलटफेकर किया। मंगलवार को खेले गए इस मैच में चेचिनताओ ने जोकोविच को 6-3, 7-6 (7/4), 1-6, 7-6 (13/11) से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

इस जीत के साथ ही चेचिनताओ पिछले 40 सालों में किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं। सेमीफाइनल में चेचिनताओ का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की सातवीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम से होगा। 

जोकोविच के खिलाफ चार सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत के साथ ही चेचिनताओ 1999 में 100वीं रैंक वाले आंद्रे मेदवेदेव के बाद फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम रैंकिंग वाले खिलाड़ी बन गए हैं। (पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2018: नडाल अपने 11वें खिताब के और करीब, क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे)

इस हार के बाद नोवाक जोकोविच ने विंबलडन ने खेलने के संकेत दिए। जोकोविच ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मैं ग्रास पर खेलूंगा या नहीं।' जोकोविच तीन बार विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं। 

वहीं ये जीत चेचिनताओ के बड़ी कामयाबी है जिन पर दो साल पहले मैच फिक्सिंग आरोपों की वजह से करियर खत्म होने का संकट मंडरा रहा था। उन्होंने जीत के बाद कहा, 'शायद मैं सो रहा हूं। ये शानदार है। मेरे लिए ये अविश्वसनीय है। नोवाक जोकोविच को रोला गैरा पर क्वॉर्टर फाइनल में हराना अविश्वसनीय है।' (पढ़ें: फ्रेंच ओपन 2018: शारापोवा के खिलाफ मैच से पहले सेरेना विलियम्स ने नाम वापस लिया)

टॅग्स :फ्रेंच ओपननोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!