लाइव न्यूज़ :

चीन की जगह अब दुबई में होगा फेड कप का आयोजन, तीन से सात मार्च तक होगा मैचों का आयोजन

By भाषा | Updated: February 9, 2020 14:29 IST

आईटीएफ ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण चीन के डोंगुआन शहर से मैचों को हटाकर दुबई को नया स्थल चुना।

Open in App
ठळक मुद्देपहले एशिया/ओसनिया ग्रुप एक के ये मैच चार से आठ फरवरी तक खेले जाने थे।भारतीय फेड कप टीम इस साल की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दुबई जाएगी।

भारतीय फेड कप टीम इस साल की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दुबई जाएगी, क्योंकि आईटीएफ ने तीन से सात मार्च तक होने वाले मैचों के लिए इस शहर को नया मेजबान बनाया है। आईटीएफ ने कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण चीन के डोंगुआन शहर से मैचों को हटाकर दुबई को नया स्थल चुना।

पहले एशिया/ओसनिया ग्रुप एक के ये मैच चार से आठ फरवरी तक खेले जाने थे। आईटीएफ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘फेड कप मैच एटीपी दुबई टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद इसी कोर्ट पर कराये जायेंगे जिसमें छह देश - चीन, चीनी ताइपे, भारत, इंडोनेशिया, कोरिया और उज्बेकिस्तान - अप्रैल में होने वाले फेड कप प्ले-आफ में जगह बनायेंगे। ’’ छह टीमें फेड कप प्ले-आफ के दो स्थानों के लिये एक दूसरे के सामने होंगी।

भारतीय फेड कप कप्तान विशाल उप्पल ने पीटीआई से कहा, ‘‘दुबई में खेलने से कोई अंतर नहीं पड़ेगा। लेकिन इससे सानिया मिर्जा को उबरने का काफी समय मिल जायेगा। युगल मुकाबला भी अहम है। अंकिता अच्छा खेल रही है। टीम के अन्य सदस्यों को भी कुछ टूर्नामेंट खेलने का मौका मिल जायेगा।’’

सानिया की पिंडली की चोट आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान उभर गयी थी जिससे उनकी भागीदारी पर संदेह बना हुआ था। उप्पल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छा मौका है लेकिन हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा और हर अंक, हर गेम, हर सेट और हर मैच के लिये कड़ी चुनौती पेश करनी होगी। ’’ भाषा नमिता नरेश नरेश

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!