लाइव न्यूज़ :

US Open जीतने वाले ऑस्ट्रिया के पहले पुरुष बने डोमिनिक थीम, 71 साल में पहली बार हासिल की जीत

By भाषा | Updated: September 14, 2020 11:35 IST

थीम इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार चुके थे जिसमें उनका मुकाबला फेडरर या रफेल नडाल से हुआ था ।

Open in App
ठळक मुद्देदर्शकों के बिना आर्थर एशे स्टेडियम में हार की कगार पर पहुंचे थीम ने 2 . 6, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3, 7 . 6 से जीत दर्ज की ।मैच में ना तो दर्शकों का शोर था और ना ही तेज चिल्लाने की आवाजें ।

आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने दो सेट गंवाने के बाद पांचवें सेटमें अभूतपूर्व टाइब्रेकर में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष एकल खिताब जीत लिया और दो सेट गंवाकर वापसी करने वाले वह 71 साल में पहले खिलाड़ी बन गए । दर्शकों के बिना आर्थर एशे स्टेडियम में हार की कगार पर पहुंचे थीम ने 2 . 6, 4 . 6, 6 . 4, 6 . 3, 7 . 6 से जीत दर्ज की । यह उनका पहला ग्रैंडस्लैम खिताब है । जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘आज शरीर पर विश्वास जीत गया । मैं बहुत खुश हूं ।’’

तीसरे चैम्पियनशिप अंक पर बैकहैंड पर ज्वेरेव का शॉट जैसे ही बाहर गिरा, थीम ने अपना चेहरा हाथों से ढक लिया । इसके बाद ज्वेरेव उनकी तरफ आये और सामाजिक दूरी के इस दौर में उन्हें गले लगा लिया । थीम ने अपना सिर ज्वेरेव के कंधे पर रखा जो पहला ग्रैंडस्लैम जीतने से दो अंक से चूक गए । थीम ने कहा ,‘‘ काश आज दो विजेता घोषित होते । हम दोनों इसके हकदार थे ।’’ इससे पहले 1949 में टेड श्रोडेर को हराकर पांचो गोंजालेस ने जब खिताब जीता था तब उन्होंने भी दो सेट गंवाने के बाद वापसी की थी ।

पांचवें सेट में टाइब्रेकर इससे पहले नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर के बीच 2019 विम्बलडन फाइनल में खेला गया था जिसमें जोकोविच विजयी रहे थे । जर्मनी के ज्चेरेव ने कहा ,‘‘ मैं कुछ गेम और कुछ अंक से चूक गया ।’’जर्मनी के लिये आखिरी बार 90 के दशक में बोरिस बेकर ने पुरूष एकल खिताब जीता था।’’ थीम इससे पहले तीन ग्रैंडस्लैम फाइनल में हार चुके थे जिसमें उनका मुकाबला फेडरर या रफेल नडाल से हुआ था ।

उन्हें फ्रेंच ओपन 2018 और 2019 फाइनल में नडाल ने और इस साल फरवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन में जोकोविच ने हराया था । मैच में ना तो दर्शकों का शोर था और ना ही तेज चिल्लाने की आवाजें । बाहर से हवाई जहाज, ट्रेनों , कार इंजिन , हार्न और सायरन का शोर सुनाई दे रहा था । यदा कदा टूर्नामेंट स्टाफ की करतल ध्वनि सुनाई दे रही थी । 

टॅग्स :यूएस ओपनटेनिसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!