लाइव न्यूज़ :

Australian Open: डोमिनिक थीम फाइनल में, अब जोकोविच से होगा मुकाबला

By भाषा | Updated: January 31, 2020 19:19 IST

ऑस्ट्रिया के 26 वर्षीय और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने सातवीं रैंकिंग के जेवरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से पराजित किया।

Open in App

डोमिनिक थीम ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जर्मनी के अलेक्सांद्र जेवरेव को हराकर शुक्रवार को यहां पहली बार आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना सात बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच से होगा।

ऑस्ट्रिया के 26 वर्षीय और यहां पांचवीं वरीयता प्राप्त थीम ने सातवीं रैंकिंग के जेवरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7/3), 7-6 (7/4) से पराजित किया। अब उन्हें जोकोविच की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा जिन्होंने गुरुवार को दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर को सीधे सेटों में हराया था। थीम को सर्बियाई खिलाड़ी के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाना होगा। जोकोविच पिछले 12 मैचों से अजेय हैं और उन्होंने अब तक कभी आस्ट्रेलियाई ओपन का फाइनल नहीं गंवाया है।

थीम ने मैच के बाद कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय मैच था। दो टाईब्रेकर हुए। इसलिए यह कड़ा था और यह काफी करीबी मुकाबला था। उसकी सर्विस तोड़ना बेहद मुश्किल था। आस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहुंचना अविश्वसनीय है। यह सत्र की शानदार शुरुआत है। ’’ इससे पहले थीम दो बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुके हैं लेकिन दोनों बार उन्हें राफेल नडाल ने हराया। थीम ने आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्पेनिश खिलाड़ी को हराकर बदला चुकता किया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!