लाइव न्यूज़ :

सिनसिनाटी मास्टर्स: जोकोविच और एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार, जानिए फाइनल में होगी किसकी भिड़ंत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: August 18, 2019 11:45 IST

Cinicinnati Masters: सिनसिनाटी मास्टर्स के सेमीफाइनल में दो स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और एश्ले बार्टी हुए उलटफेर का शिकार, हारकर बाहर

Open in App

सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उलटफेर देखने को मिला और पुरुषों के सिंगल्स में सर्बिया के नोवाक जोकोविच और महिलाओं के वर्ग के सेमीफाइनल में एश्ले बार्टी उलटफेर का शिकार होकर बाहर हो गईं। 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविक को रूस के नौंवी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव ने 3-6 6-3 6-3 से मात दी। 

अब फाइनल में मेदवेदेव का सामना बेल्जियम के 16वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन से होगा जिन्होंने फ्रांस के रिचर्ड गास्केट को 6-3 6-4 से शिकस्त देकर अपने पहले एटीपी मास्टर्स 1000 फाइनल में जगह बनाई। 

मेदवेदेव ने अप्रैल में मोंटे कार्लो में जोकोविच के खिलाफ पिछली भिड़ंत में भी जीत हासिल की थी। गत चैंपियन जोकोविच जुलाई में विम्बलडन खिताब जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे। 

30 जुलाई के बाद से 15 हार्डकोर्ट मैच खेल चुके मेदवेदेव ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि चीजें कैसे बदल गईं, मैं पहले सेट के बाद बहुत थका था और मैंने सोचा कि मैं उनके स्तर की बराबरी नहीं कर पाऊंगा।' 

एश्ले बार्टी भी हुईं सेमीफाइनल में उलटफेर का शिकार

वहीं महिलाओं के मुकाबले में भी उलटफेर देखने को मिला औह शीर्ष वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में रूस की उम्रदराज खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा से सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हार गईं।

एक साल बाद किसी डब्ल्यूटीए प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली दो बार की चैंपियन कुजनेत्सोवा का सामना फाइनल में अमेरिका की मैडिसन कीज से होगा। 2017 अमेरिकी ओपन की उपविजेता रहीं मैडिसन कीज ने सेमीफाइनल में सोफिया केनिन को 7-5, 6-4 से मात दी।

एश्ले बार्टी ने सेमीफाइनल में हार के साथ ही फिर से दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का मौका भी गंवा दिया, जो उन्होंने फाइनल में पहुंचने पर मिलता।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!