लाइव न्यूज़ :

सिनसिनाटी ओपन: रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच जीते, सेरेना विलियम्स हटीं

By भाषा | Updated: August 14, 2019 13:56 IST

Cincinnati Masters: रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की, लेकिन सेरेना विलियम्स हटीं

Open in App

सिनसिनाटी, 14 अगस्त: रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ने मंगलवार को डब्ल्यूटीए-एटीपी सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की लेकिन पीठ में तकलीफ के कारण सेरेना विलियम्स प्रतियोगिता से हट गईं। रविवार को पीठ में तकलीफ के कारण सेरेना टोरंटो में डब्लयूटीए फाइनल से चार गेम में बाद ही हट गईं थी।

उन्हें यहां वापसी की उम्मीद थी लेकिन 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को पीठ में तकलीफ के कारण सिनसिनाटी टूर्नामेंट से भी हटना पड़ा जिससे 26 अगस्त से फ्लशिंग मिडोज में शुरू हो रहे अमेरिकी ओपन में उनके हिस्सा लेने पर भी सवालिया निशान लग गया है।

फेडरर ने 2-2 के स्कोर पर एक घंटे के बारिश के खलल के बाद अर्जेन्टीना के युआन इग्नेसियो लोंडेरो को 6-3, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

गत चैंपियन जोकोविच ने खराब शुरुआत के बावजूद अमेरिका के सैम क्वेरी को 7-5, 6-1 से शिकस्त दी। स्टेन वावरिंका ने एक अन्य मुकाबले में 2017 के चैंपियन ग्रिगोर दिमित्रोव को 5-7, 6-4, 7-6 से हराया।

महिला एकल में वीनस विलियम्स ने गत चैंपियन किकी बर्टन्स को 6-3, 3-6, 7-6 से हराकर बाहर किया। 

टॅग्स :रोजर फेडररनोवाक जोकोविचसेरेना विलियम्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!