लाइव न्यूज़ :

Cincinnati Masters: जोकोविच, एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में, नाओमी ओसाका हुईं रिटायर्ड हर्ट

By भाषा | Updated: August 17, 2019 12:03 IST

Cincinnati Masters: सोलह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुरुषों और एश्ले बार्टी ने महिलाओं के सेमीफाइनल में बनाई जगह, नाओमी ओसाका हुईं रिटायर्ड हर्ट

Open in App

सिनसिनाटी, 17 अगस्त: सोलह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच ने कोहनी में असहजता के बावजूद लुकास पाउली पर 7-6 6-1 की जीत से एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अब फाइनल में जगह बनाने के लिये उनका सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा। मेदवेदेव ने हमवतन आंद्रे रूबलेव को 6-2 6-3 से शिकस्त दी जिन्होंने इस हफ्ते रोजर फेडरर को हराया था।

फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने छह साल में मास्टर्स 1000 क्वॉर्टर फाइनल में पहली जीत हासिल की, उन्होंने 2013 में मियामी में मास्टर्स क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनायी थी।

इस तरह गास्केट ने रोबर्टो बतिस्ता अगुट को 7-6 3-6 6-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। गास्केट अब फाइनल में जगह बनाने के लिये 16वें वरीय डेविड गोफिन से भिड़ेंगे जिन्होंने जापानी क्वॉलिफायर योशिहिटो निशियोका के वाकओवर से अगले दौर में प्रवेश किया।

जोकोविच को मैच के दौरान कोहनी में असहजता हुई लेकिन उन्होंने आराम से जीत हासिल की। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच खत्म करने में सफल रहा, हालांकि मेरी कोहनी में थोड़ी समस्या हो रही थी। लेकिन यह जल्द ठीक हो जायेगी।’’ 

एश्ले बार्टी सेमीफाइनल में, नाओमी ओसाका रिटायर्ड हर्ट

एश्ले बार्टी डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचकर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के करीब पहुंच गयीं जबकि मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका घुटने की चोट के कारण रिटायर हो गईं। ऑस्ट्रेलिया की शीर्ष वरीय ने दूसरे दिन वापसी करते हुए मारिया सकारी को 5-7 6-2 6-0 से शिकस्त दी।

अब वह फाइनल में जगह बनाने के लिये रूस की अनुभवी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से भिड़ेंगी जिन्होंने तीसरी वरीय कैरोलिन प्लिस्कोवा को 3-6 7-6 6-3 से शिकस्त दी। वहीं ओसाका की अमेरिकी ओपन के लिये तैयारियां अच्छी नहीं चल रहीं, उन्हें सोफिया केनिन के खिलाफ मुकाबले में घुटने की चोट के कारण हटना पड़ा।

वह 6-4 1-6 2-0 से आगे चल रही थीं। केनिन का सामना अब साथी अमेरिकी खिलाड़ी मेडिसन कीज से होगा जिन्होंने वीनस विलियम्स पर 6-2 6-3 से जीत हासिल की।

जापानी खिलाड़ी ने स्वीकार भी किया कि अमेरिकी ओपन खिताब को बचाने की उनकी उम्मीदों पर बादल छा गये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल मैंने अमेरिकी ओपन जीता था और इस साल मैं अमेरिकी ओपन खेलने की कोशिश कर रही हूं। मैं जीतने के बारे में सोच भी नहीं सकती।’’ 

टॅग्स :नोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!