लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः अंतिम-16 में पहुंचीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 20, 2018 12:04 IST

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में पहुंच गई हैं

Open in App

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की सिमोना हालेप एक कड़े मुकाबले में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला सिंगल्स के अंतिम-16 में पहुंच गई हैं। प्री-क्वॉर्टर फाइनल में हालेप का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी या जापान की नाओमी ओसाका से होगा। हालेप के साथ ही शनिवार को महिला सिंगल्स के अंतिम-16 में पहुंचने वाली दो अन्य खिलाड़ी रहीं कैरोलिना प्लिसकोवा और कैरोलिना गर्सिया।

शनिवार को खेले गए तीसरे दौर के मैच में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप को 76वीं रैंक वाली अमेरिका की लाउरेन डेविस को हराने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन आखिरकार हालेप रॉड लेवर एरीना में 3 घंटे और 44 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में डेविस को 4-6, 6-4, 15-13 से मात देने में कामयाब रही। 

इस मुश्किल मैच के बाद हालेप ने कहा, 'मैं लगभग मर चुकी हूं। ऐसा लग रहा है जैसे मेरी मांसपेशियां खत्म हो गई हैं और मेरी एड़ियां है ही नहीं।' 

ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वॉर्टर फाइनलिस्ट रह चुकीं हालेप पिछले साल इस ग्रैंड स्लैम के पहले दौर में हार गई थीं। वह मेलबर्न में अपने पहले ग्रैंड स्लैम की तलाश में उतरी हैं। 

इससे पहले शुक्रवार को दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी राफेल नडाल भी अंतिम-16 में पहुंच गए। नडाल ने बोस्निया के दामिर जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-3, 6-1 से मात दी। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनसिमोना हालेप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!