लाइव न्यूज़ :

एंडी मरे के बाद सेरेना विलियम्स ने भी ऑस्ट्रेलियन ओपन से नाम वापस लिया

By IANS | Updated: January 5, 2018 15:28 IST

स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल और छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके नोवाक जोकोविच भी चोट की समस्या से गुजर रहे हैं।

Open in App

सेरेना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम खिताब ऑस्ट्रेलिया ओपन से नाम वापस ले लिया है। अपने करियर में 23 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना ने सितंबर में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद पिछले ही महीने के आखिर में पहली बार अबु धाबी में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लिया था। सेरेना मौजूदा ऑस्ट्रेलिया ओपन चैम्पियन भी हैं।

सेरेना ने बताया, 'मैं भले ही कोर्ट में लौटने के काफी करीब हूं, लेकिन मैं अभी वहां नहीं हूं, जहां मुझे होना चाहिए।'

सेरेना से पहले ब्रिटेन के दिग्गज एंडी मरे ने भी गुरुवार को हिप इंजरी के कारण आस्ट्रेलिया ओपन से अपना नाम वापस ले लिया। वर्तमान में सेरेना विश्व रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे कोच और मेरी टीम ने हमेशा कहा है कि टूर्नामेंट में तभी जाओ, जब आप पूरी तरह से तैयार हो।'

बताते चलें कि स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल और छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुके नोवाक जोकोविच भी चोट की समस्या से गुजर रहे हैं और इस साल अब तक कोई मैच नहीं खेला है। साथ ही स्टान वावरिंक, मिलोस राओनिक, जोहाना कोंटा और गरबिन मुगुरुजा के भी ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा लेने पर संशय बना हुआ है।

टॅग्स :सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!