लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सेरेना विलियम्स तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार, चीनी खिलाड़ी ने मात देकर चौंकाया

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 24, 2020 11:02 IST

Serena Williams: सेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में चीन की वांग कियांग के खिलाफ हुईं उलटफेर का शिकार

Open in App
ठळक मुद्देसेरेना विलियम्स ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में हारींसेरेना को चीन की वांग कियांग ने दी 6-4, 6-7 (2), 7-5 से मात

अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स के 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के अभियान को तब झटका लगा, जब शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में उन्हें चीन की वांग कियांग ने हरा दिया। 

23 ग्रैंड स्लैम चैंपयन सेरेना को शुक्रवार को तीसरे दौर के मैच में 29वीं वरीयता प्राप्त वांग कियांग ने 6-4, 6-7 (2), 7-5 से हराते हुए इस बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।

सेरेना विलियम्स का मार्गरेट कोर्ट का 24 ग्रैंड स्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए इंतजार और लंबा हो गया है।

वह 2018 के विंबलडन और यूएस ओपन फाइनल में हार गई थीं और 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतने के बाद से उन्होंने एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता है।

इस हार के बावजूद सेरेना ने जीत की उम्मीद नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘मैने काफी गलतियां कीं जो पेशेवर खिलाड़ी को नहीं करनी चाहिये।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे लगता है कि मैं जीत सकती हूं वरना मैं खेलती ही नहीं।’’

मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड से एक खिताब दूर सेरेना ने कहा,‘‘मैं मजे के लिये नहीं खेलती। हारने में कोई मजा नहीं है।'

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :सेरेना विलियम्सऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!