लाइव न्यूज़ :

Australian Open: राफेल नडाल ने अंतिम-16 में बनाई जगह, प्लिस्कोवा को मिली शिकस्त

By भाषा | Updated: January 25, 2020 15:38 IST

इस तरह शीर्ष तीन महिला वरीय खिलाड़ियों में से प्लिस्कोवा और ओसाका के हारने से हालेप और 2016 की विजेता एंजेलिक कर्बर के लिये बड़ी बाधा हट गयी हैं। Halep thwarts Putintseva for Australian Open fourth round

Open in App

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल और विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप ने शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम में अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। सेरेना विलियम्स और गत चैम्पियन नाओमी ओसाका के बाहर होने के एक दिन बाद दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिस्कोवा का सफर भी महिलाओं के ड्रॉ से खत्म हो गया।

इस तरह शीर्ष तीन महिला वरीय खिलाड़ियों में से प्लिस्कोवा और ओसाका के हारने से हालेप और 2016 की विजेता एंजेलिक कर्बर के लिये बड़ी बाधा हट गयी हैं। स्पेन के स्टार नडाल शुक्रवार को देर रात रोजर फेडरर के जॉन मिलमैन के खिलाफ रोमांचक मुकाबले को देखने के बाद हमवतन पाब्लो कारेनो बुस्टा के खिलाफ कोर्ट पर उतरे।

33 साल के नडाल ने कहा, ‘‘मैंने यह मैच रात एक बजे तक देखा। इस मैच को देखे बिना नींद आना असंभव था।’’ लेकिन उन पर थकान का कोई असर नहीं दिख रहा था, उन्होंने एक घंटे 38 मिनट में 6-1 6-2 6-4 से जीत हासिल की।

नडाल मेलबर्न में जीत के साथ फेडरर के रिकॉर्ड 20 ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर सकते हैं। अब वह कारेन खाचानोव और निक किर्गियोस के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। वहीं हालेप ने कजाखस्तान की यूलिया पुतिंतसेवा को 6-1 6-4 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनायी जिसमें उनका सामना बेल्जियम की एलिसे मर्टन्स से होगा जिन्होंने सिसी बेलिस के खिलाफ तीन सेट में जीत हासिल की।

कर्बर ने कैमिला जार्जी को 6-2 6-7 6-3 से शिकस्त दी और अब उनकी भिड़ंत रूस की 30वीं वरीय अनास्तासिया पावलीयुचेंकोवा से होगी जिन्होंने प्लिस्कोवा को 7-6 7-6 से पराजित किया। स्विट्जरलैंड की छठी वरीय बेलिंडा बेनसिच ने एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट (31वीं रैंकिंग) के खिलाफ केवल एक ही गेम जीता और वह 0-6 1-6 से हारकर बाहर हो गयीं।

क्रोएशिया की 19वीं वरीय डोना वेकिच भी अपने से निचली रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी पोलैंड की इगा स्वियाटेक से 5-7 3-6 से पराजित हो गयीं। अन्य नतीजों में ऑस्ट्रिया के पांचवें वरीय डोमिनिक थिएम ने टेलर फ्रिट्ज को 6-2 6-4 6-7 6-4 से पस्त किया। रूस के आंद्रे रूबलेव ने डेविड गोफिन पर 2-6 7-6 6-4 7-6 से जीत हासिल की।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!