लाइव न्यूज़ :

Australian Open: पहली बार फाइनल में पहुंचीं पेत्रा क्वितोवा, दो बार बन चुकी हैं विंबलडन चैंपियन

By सुमित राय | Updated: January 24, 2019 11:53 IST

चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के वुमंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है।

Open in App

चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के वुमंस सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पेत्रा ने अमेरिका की गैर वरीय डेनियेले कोलिंस को 7-6, 6-0 से हराया।

फाइनल में पेत्रा क्वितोवा का सामना दूसरे सेमीफाइनल की विजेता की विजेता से होगा। महिला सिंगल्स का दूसरा सेमीफाइनल मैच चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा और नाओमी ओसाका से होगा। प्लिस्कोवा ने बुधवार को सेरेना विलियम्स को हराकर सेमीफाइल में जगह बनाई थी।

यह पहला मौका है जब पेत्रा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन में उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन साल 2012 में रहा था, जब उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

दुनिया की आठवीं नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी क्वितोवा किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में तीसरी बार पहुंची हैं। इससे पहले वे 2011 और 2014 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं और चैंपियन भी बनी थीं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनपेत्रा क्वितोवा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!