लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन: जोकोविच चौथे दौर में, 50वीं बार बनाई किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-16 में जगह

By भाषा | Updated: January 24, 2020 15:06 IST

Novak Djokovic: नोवाक जोकोविच ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली है, रिकॉर्ड 50वीं बार अंतिम 16 में पहुंचे

Open in App
ठळक मुद्दे 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे जोकोविचरिकॉर्ड फेडरर के नाम है, जो 67 बार ये कमाल कर चुके हैं

मेलबर्न: रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के लिये उतरे नोवाक जोकोविच ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में जगह बना ली। गत चैंपियन सर्बिया के जोकोविच ने जापान के योशिहितो निशिओका को 6-3, 6-2 , 6-2 से मात दी।

वह 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम 16 में पहुंचे हैं जबकि रोजर फेडरर यह कमाल 67 बार कर चुके हैं। अब उनका सामना 14वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन से होगा जिन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 6-2, 6-4, 7-6 से हराया।

जोकोविच अगर ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतते हैं तो एक ही खिताब आठ या अधिक बार जीतने वाले वह राफेल नडाल (12 बार फ्रेंच ओपन) और रेाजर फेडरर (आठ बार विम्बलडन) के बाद तीसरे खिलाड़ी होंगे। 

वहीं महिला सिंगल्स मुकाबले में स्टार अमेरिकी खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को तीसरे दौर में चीन की वांग कियांग ने हराते हुए उलटफेर कर दिया।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!