लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020: प्राइज मनी में बंपर इजाफा, अब जीतने वाले को मिलेंगे 350 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 24, 2019 15:00 IST

Australian Open 2020: prize money: ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020 की पुरस्कार राशि में 13.6 फीसदी की बढ़ोतरी करते हुए इसे सात करोड़ दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर कर दिया गया है

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलियाई ओपन 2020 की पुरस्कार राशि में 13.6 फीसदी की बढ़ोतरीपिछले पांच वर्षों में पुरस्कार राशि में 61.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने साल के इस पहले ग्रैंड स्लैम की पुरस्कार राशि में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब इसकी कुल इनामी राशि सात करोड़ दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (चार करोड़ 91 लाख अमेरिकी डॉलर, लगभग तीन अरब 50 करोड़ रुपये) कर दी गई है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष और महिला एकल विजेता को समान 41 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की इनामी राशि मिलेगी जो कि पिछले साल की राशि से थोड़ा अधिक है। लेकिन शुरुआती दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को अधिक फायदा होगा।

पहले दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ी को मिलेंगे 90 हजार ऑस्ट्रेलियाई ओपन 

पहले दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ी को 90 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की धनराशि मिलेगी जो कि पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक है। दूसरे दौर में हारने वाले खिलाड़ी को पिछले साल की तुलना में 21.9 प्रतिशत अधिक यानि एक लाख 28 हजार डॉलर की राशि मिलेगी। टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि फाइनलिस्ट को छोड़कर प्रत्येक अगले दौर की इनामी राशि में दस से अधिक प्रतिशत का बढ़ावा किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल भी हमने हर साल की तरह पुरस्कार राशि में प्रत्येक दौर के हिसाब से बढ़ोतरी की तथा हमने एकल और युगल में शुरुआती दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी अच्छी धनराशि से पुरस्कृत करने का फैसला किया है।’’

टिले ने कहा, ‘‘हम खेल के प्रत्येक स्तर पर पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करने में विश्वास रखते हैं। हम खेल में व्यवहारिक करियर के लिये मार्ग प्रशस्त करने और खिलाड़ियों को अधिक कमाई करने में मदद करने के लिये खेल समूह के साथ काम करना जारी रखेंगे। ’’

पिछले पांच वर्षों में पुरस्कार राशि में 61.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अन्य ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में भी ऐसा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा। 

 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!