लाइव न्यूज़ :

Australian Open: प्रजनेश गुणेश्वरन क्वॉलीफायर से बाहर, सिंगल्स में खत्म हुई भारतीय चुनौती

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:44 IST

Prajnesh Gunneswaran: भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में पहुंचने में असफल रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देप्रजेशन गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन के मुख्य ड्रॉ में नहीं पहुंच पाएइसके साथ ही साल के पहले ग्रैंडस्लैम के सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न: भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना सके और क्वॉलीफायर के आखिरी दौर में लातविया के अर्नेस्ट गुलबिस से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

विश्व रैंकिंग में 122वें स्थान पर काबिज प्रजनेश को गुलबिस ने 7-6, 6-2 से हराया। प्रजनेश ने इससे पहले स्थानीय वाइल्ड कार्डधारक हैरी बूरचियेर और जर्मनी के यानिक हंफमैन को मात दी थी। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और प्रजनेश ने अपने विरोधी को दबाव बनाने का मौका दे दिया।

दूसरे सेट में गुलबिस ने पहले और तीसरे गेम में प्रजनेश की सर्विस तोड़कर 3-0 से बढ़त बनाई। इसके बाद से प्रजनेश वापसी नहीं कर सके। उनकी हार के साथ ही एकल में भारत की चुनौती क्वॉलीफायर में ही खत्म हो गई। सुमित नागल, रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना पहले ही बाहर हो चुके हैं। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!