लाइव न्यूज़ :

Australian Open 2020: नोवाक जोकोविच समेत नाओमी ओसाका ने किया अगले दौर में प्रवेश

By भाषा | Updated: January 22, 2020 14:23 IST

Open in App

गत चैम्पियन नाओमी ओसाका ने चीन की झेंग सेइसेइ को 6-2, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना 15 वर्ष की कोको गॉ से होगा जबकि नोवाक जोकोविच ने भी अपना मुकाबला आसानी से जीत लिया। 

कोको ने अनुभवी सोराना क्रिस्टी को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया। वह पिछले साल विम्बलडन में सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस विलियम्स को हरा चुकी है। वहीं 2019 की उपविजेता पेत्रा क्वितोवा ने पाउला बाडोसा को 7-5, 7-5 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी ने यूक्रेन की डायना यास्ट्रेम्स्का को 7-5, 7-5 से मात दी। दुनिया की नंबर एक खिलाडी ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने पोलोना हर्कोग को 6-1, 6-4 से हराया। 

पुरुष वर्ग में जोकोविच ने जापान के वाइल्डकार्ड धारी तत्सुमा इतो को 6-1, 6-4, 6-2 से मात दी। सोमवार को बारिश के कारण कई मैच निलंबित होने की वजह से मंगलवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के आठ मैच नहीं हो सके। 

14वीं  रैंकिंग वाली सोफिया केनिन, 18वीं रैंकिंग वाली एलिसन रिस्के, 25वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और जूलिया जार्जेस भी अगले दौर में पहुंच गए। जूलिया ने 13वीं वरीयता प्राप्त पेट्रा मार्टिच को 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी। 

पहले दौर के मैच में कार्ला सुआरेज नवारो ने 11वीं वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका को 7-6, 7-6 से हराया। वहीं टेलर ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 6-4, 7-6 से मात दी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननाओमी ओसाकानोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!