लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन में बड़ा उलटफेर, रोजर फेडरर को 20 साल के इस खिलाड़ी ने दिखाया बाहर का रास्ता

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2019 17:50 IST

इस जीत के साथ ग्रीस के 14वीं वरीय स्टेफानोस पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरोजर फेडरर अंतिम-16 के मुकाबले में ग्रीस के खिलाड़ी से हारे फेडरर 6 बार जीत चुके हैं ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2017 और 2018 में लगातार दो बार बने चैम्पियन

मेलबर्न: दिग्गज टेनिस स्टार और 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडररऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गये हैं। फेडरर को रविवार को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में ग्रीस के स्टेफानोस स्टिस्पास ने हराया। अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाले ग्रीस के इस खिलाड़ी से फेडरर को 7-6 (13/11), 6-7 (3/7), 5-7, 6-7 (5/7) से हार मिली। 

वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर पर काबिज फेडरर यहां पिछले दो बार (2017 और 2018) से खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे थे। इससे पहले फेडरर 2004, 2006, 2007 और 2010 में भी यहां चैम्पियन बनकर उभरे थे।

इस जीत के साथ ग्रीस के 14वीं वरीय स्टेफानोस पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुए हैं। ग्रीस के 20 साल के इस खिलाड़ी को पहले सेट में हार मिली लेकिन इसके बाद इसने जबर्दस्त खेल दिखाते हुए फेडरर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्टेफानोस पिछली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने हराया था। 

स्टेफानोस ने जीत के बाद अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा, 'मेरे पास इसके बारे में बताने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इस धरती में अभी सबसे खुश व्यक्ति हूं। जब आप कोर्ट पर आते हैं तो जरूरी होता है कि आप खुद पर विश्वास रखें।'

स्टेफानोस ने साथ की कहा, 'रोजर हमारे खेल में लिजेंड की तरह है और मेरे मन में उनके लिए काफी इज्जत है। मैं उनके खेल को 6 साल से देख रहा हूं और यहां उनके खिलाफ खेलना सपने सच होने जैसा था। मैंने उनके सामने अच्छा संघर्ष दिखाया और हार नहीं मानी।' 

Stefanos Tsitsipas

बता दें कि इससे पहले 7 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गये। नडाल ने अंतिम-16 के मुकाबले में दुनिया के पूर्व नंबर-4 खिलाड़ी चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक को 6-0, 6-1, 7-6 (7/4) से हराया। नडाल 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 

वहीं, विमेंस सिंगल्स में रूस की स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा को राउंड ऑफ 16 में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले बार्टी से 6-4, 1-6, 4-6 से हार कर बाहर होना पड़ा है। बार्टी ने पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!