लाइव न्यूज़ :

AUS Open: फेडरर को गार्ड ने गेट के बाहर रोका, 'आई कार्ड' आने तक करना पड़ा इंतजार, वीडियो वायरल

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 19, 2019 16:15 IST

Roger Federer: 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान एक अजीबोगरीब घटना घटी, लेकिन फेडरर ने पेश किया शानदार उदाहरण

Open in App

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर के लिए उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब साल के पहले ग्रैंड स्लैम के दौरान उन्हें ड्रेसिंग रूम में जाने से इसलिए रोक दिया गया क्योंकि अपना पहचान पत्र (एक्रिडिएशन कार्ड) साथ लाना भूल गए थे। 

एक गार्ड द्वारा पुरुषों के चेंज रूम में जाने से रोकने पर 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर को ये साबित करने के लिए कि वहां खड़ा इंसान 'रोजर फेडरर' ही है, को साबित करने के लिए गेट के बाहर अपने सपोर्ट स्टाफ द्वारा उनका ऐक्रिडिएशन कार्ड लाने तक इंतजार करना पड़ा।  

अपनी विनम्रता के लिए चर्चित 37 वर्षीय रोजर फेडरर, चेंज रूम के बाहर रोके जाने के बाद चुपचाप गेट के बाहर खड़े रहे और अपने टीम के एक खिलाड़ी द्वारा उनका पहचान पत्र लेकर आने का इंतजार करते रहे। फेडरर के फ्रेंच कोच इवान लुजबिसिस जो उनके पीछे आ  रहे थे, ने अपना और फेडरर का आईडी कार्ड दिखाया, जिसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'यहां तक कि रोजर फेडरर को भी उनके प्रमाणन की जरूरत होती है।'इस वीडियो में दिखाया गया है कि गार्ड फेडरर को इशारा करता है कि उनके पास ऑस्ट्रेलियन ओपन का ऐक्रिडिएशन पास नहीं हैं। 

नियमों के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और मीडिया के सदस्यों के लिए फोटो आईडी कार्ड अपने साथ ले जाना अनिवार्य होता है, जिसमें उनकी तस्वीर, भूमिका से लेकर उनके बारे में बुनियादी जानकारी होती है।  

ये पहली बार नहीं है जब किसी ग्रैंड स्लैम में ये घटना हुई है। इससे पहले मारिया शारापोव को भी आईडी कार्ड के बारे में पूछते हुए कॉरिडोर में रोका गया था, हालांकि उन्होंने अपना आई कार्ड बैग से निकालकर दिखा दिया था।

फेडरर रॉड लेवर एरीना में अंतिम-16 के मैच में स्टीफांसों सितसिपास के साथ खेलेंगे। इससे पहले ये दोनों सीजन की शुरुआत में होपमैन कप में खेल चुके हैं, लेकिन टूर लेवल के मैच में अब तक दोनों का सामना नहीं हुआ है।

टॅग्स :रोजर फेडररऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!