लाइव न्यूज़ :

राफेल नडाल 11वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में, अब इस रिकॉर्ड पर है नजर

By विनीत कुमार | Updated: January 20, 2019 13:25 IST

राफेल नडाल इस समय बेहरतीन फॉर्म में हैं और इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक उन्होंने कोई सेट नहीं गंवाया है।

Open in App

स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी 17 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडालऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। नडाल ने अंतिम-16 के मुकाबले में रविवार को दुनिया के पूर्व नंबर-4 खिलाड़ी चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक को 6-0, 6-1, 7-6 (7/4) से हराया। नडाल 11वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे हैं। 

नडाल इस समय बेहरतीन फॉर्म में हैं और इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक उन्होंने कोई सेट नहीं गंवाया है। दूसरे वरीय नडाल ने 2 घंटे 5 मिनट चले मुकाबले में बर्डिक को मात दी। बर्डिक के खिलाफ नडाल अपने करियर में 24वीं बार भिड़ रहे थे। नडाल ने अपने करियर में केवल एक बार 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा जमाया है।

बर्डिक के खिलाफ जीत के बाद नडाल ने कहा, 'मैं चोट से वापस आने के बाद हमेशा यही कहता रहा हूं कि मैं पॉजिटीव या निगेटिव चीजों को नहीं देखता।'

वहीं, बर्डिक से मुकाबले पर नडाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि तीसरे सेट में असली थॉमस बर्डिक का खेल नजर आया। उन्होंने पर पहले दो सेट में आवश्यकता से अधिक गलतियां की।'

बता दें कि नडाल ने 11 बार फ्रेंच ओपन, दो बार विंबलडन और तीन बार यूएस ओपन भी जीता है। ऐसे में अगर इस बार वे ऑस्ट्रेलियन ओपन पर कब्जा कर लेते हैं तो ओपन-एरा में दो बार सभी चारों ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे।

इससे पहले विमेंस सिंगल्स में रविवार को रूस की स्टार खिलाड़ी मारिया शारापोवा को राउंड ऑफ 16 में ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एश्ले बार्टी से 6-4, 1-6, 4-6 से हार मिली। 

15वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की बार्टी ने अपने करियर के सबसे बड़े मैच में 2008 की चैंपियन शारापोवा को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ ही बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ चौथी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!