लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच कड़े संघर्ष के बाद क्वॉर्टर फाइनल में, इस खिलाड़ी से अब होगा सामना

By भाषा | Updated: January 21, 2019 20:35 IST

जोकोविच और मेदवेदेव दोनों को तीन घंटे 15 मिनट तक चले मेच में ट्रेनर की मदद लेनी पड़ी।

Open in App

मेलबर्न: नोवाक जोकोविच ने लगातार दूसरे मैच में सेट गंवाया लेकिन इसके बावजूद वह 15वीं वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव से मिली कड़ी चुनौती से पार पाकर सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। विश्व में नंबर एक खिलाड़ी ने यह मैच 6-4, 6-7 (5/7), 6-2, 6-3 से जीता और उनका अगला मुकाबला अब जापान के आठवीं वरीयता प्राप्त केई निशिकोरी से होगा। 

जोकोविच और मेदवेदेव दोनों को तीन घंटे 15 मिनट तक चले मेच में ट्रेनर की मदद लेनी पड़ी। तीसरे सेट में 2-1, 0-40 पर तीन ब्रेक प्वाइंट बचाने वाले जोकोविच ने कहा, 'यह शारीरिक तौर पर कड़ा मुकाबला था। दानिल ने अच्छी टेनिस खेली। उसका बैकहैंड शानदार है और इसमें कोई गलती नहीं करता है। उससे पार पाने का कोई दूसरा तरीका नहीं था। आपको ऐसी स्थिति में खुद को बस मैच में बनाये रखना होता है।'

इससे पहले जापान के की निशिकोरी ने पहले दो सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए पाब्लो कारेनो बस्टा को हराया और क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। निशिकोरी ने यह मुकाबला 6-7 (8/10), 4-6, 7-6 (7/4), 6-4, 7-6 (10/8) से जीता। यह टूर्नामेंट में दूसरा अवसर है जबकि उन्हें पांच सेट तक जूझना पड़ा। 

उन्होंने स्पेनिश खिलाड़ी को पांच घंटे पांच मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में हराया। इनमें से पहला सेट ही 76 मिनट तक चला। निशिकोरी चौथी बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे हैं जहां उनका मुकाबला नोवाक जोकोविच और दानिल मेदवेदेव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपननोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!