लाइव न्यूज़ :

AUS Open 2019: मारिया शारापोवा का सफर इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने किया खत्म, पेत्रा क्वितोवा क्वॉर्टर फाइनल में

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 20, 2019 11:40 IST

Maria Sharapova: मारिया शारापोवा का सफर ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में थम गया है, 22 वर्षीय एश्ले बार्टी ने 6-4, 1-6, 4-6 से हराया

Open in App

पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के राउंड-16 में स्थानीय खिलाड़ी एश्ले बार्टी से 6-4, 1-6, 4-6 से हारते हुए बाहर हो गईं। 

15वीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया की बार्टी ने अपने करियर के सबसे बड़े मैच में 2008 की चैंपियन शारापोवा को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। पहला सेट गंवाने के बाद बार्टी ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने जोरदार वापसी करते हुए शारापोवा को मात दी। 

इस जीत के साथ ही बार्टी ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली सिर्फ चौथी ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साथ ही वे जेलेना डोकिक के 2009 में ये कमाल करने के बाद से पिछले 10 सालों में क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी हैं।  दो बार की विंबलडन चैंपियन क्वितोवा भी अंतिम-8 में

वहीं दो बार की विंबडलन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने रविवार को क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने अमेरिकी की युवा खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा को हराया। आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा ने गैर-वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी को 6-2, 6-1 से मात देते हुए क्वॉर्टर फाइनल में एश्ले बार्टी के साथ भिड़ंत पक्की की। 

क्वितोवा शानदार फॉर्म में चल रही हैं और लगातार नौ मैच जीत चुकी हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी अब तक अपने चार मैचों में वह एक भी सेट नहीं हारी हैं। 

28 वर्षीय क्वितोवा का इस ग्रैंड स्लैम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में सेमीफाइनल में पहुंचना था। वहीं इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-8 में पहुंचना दिसंबर 2016 में एक चोर द्वारा उनके बाएं हाथ को चाकू से काटने के बाद से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टॅग्स :मारिया शारापोवाऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!