लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेंस डबल्स में भारतीय चुनौती खत्म, लिएंडर पेस भी पहले दौर में हारकर बाहर

By भाषा | Updated: January 16, 2019 14:04 IST

भारत के 15वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को स्पेन की गैर वरीय जोड़ी ने 6-1, 4-6, 7-5 से हराया।

Open in App

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरूष युगल में भारतीय चुनौती पहले ही दिन समाप्त हो गई जब तीनों जोड़ियों को पहले दौर में पराजय झेलनी पड़ी। भारत के 15वीं वरीयता प्राप्त रोहन बोपन्ना और दिविज शरण को स्पेन के गैर वरीय पाब्लो कारेनो बस्ता और गुलिरेमो गार्सिया लोपेज की गैर वरीय जोड़ी ने 6-1, 4-6, 7-5 से हराया।

टाटा ओपन महाराष्ट्र जीतने के बाद इस भारतीय जोड़ी की यह पहले दौर में लगातार दूसरी हार है। पिछले सप्ताह वे सिडनी इंटरनेशनल में हार गए थे। अपना 24वां आस्ट्रेलियाई ओपन खेल रहे लिएंडर पेस और मिगुल एंजेल रेयेस वारेला को अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक ने 7-5, 7-6 से हराया। 

वहीं, जीवन नेंदुचेझियान और निकोलस मुनरो की जोड़ी को केविन के और निकोला मेकटिच ने 4-6, 7-6, 7-5 से मात दी।

बता दें कि प्रजनेश गुणेश्वरन भी क्वालिफायर से मुख्य ड्रा में आने के बाद सोमवार को पहले दौर में हार गए थे। वहीं रामकुमार रामनाथन, अंकिता रैना और करमन कौर थांडी मुख्य ड्रा के लिये क्वालिफाई नहीं कर सके थे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनलीएंडर पेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!