लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: भारत के युकी भांबरी पहले दौर में हारकर बाहर

By विनीत कुमार | Updated: January 15, 2018 15:14 IST

भांबरी को पहले दौर में 2015 में एंडी मरे ने हराया था जबकि इसके अगले साल चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिक ने बाहर का रास्ता दिखाया।

Open in App

भारत के युकी भांबरी पहले ही दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीधे सेटों में साइप्रस के मार्कोस बग्डैतिस ने हराया। पहले सेट में अच्छी टक्कर देते नजर आए युकी को मार्कोस ने 7-6, 6-4, 6-3 से हराया। युकी ने एक दिन पहले ही रविवार को कनाडा के पीटर पोलैंस्की को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई किया था। युकी ने एक घंटे और 55 मिनट चले अपने तीसरे आखिरी क्वालीफाइंग मुकाबले में पीटर को 1-6, 6-3, 6-3 से हराया था।

भांबरी ऑस्ट्रेलियन ओपन के एकल मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहे। भांबरी इससे पहले साल-2015 और 2016 में भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। दोनों ही मौकों पर उन्हें पहले दौर में ही हार का सामना करना पड़ा।

भांबरी को पहले दौर में 2015 में एंडी मरे ने हराया था जबकि इसके अगले साल चेक गणराज्य के टॉमस बर्डिक ने बाहर का रास्ता दिखाया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में युगल जोड़ी के मुकाबले 17 जनवरी से शुरू हो रहे हैं। भारत की ओर से इसमें लिएंडर पेस और पूरव राजा दावेदारी पेश करेंगे। वहीं, रोहन बोपन्ना भी युगल वर्ग में फ्रांस के अपने जोड़ीदार एडुआर्ड रोजर के साथ मिलकर खेलेंगे।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनयुकी भांबरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!