लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः केर्बर ने दिखाया शारापोवा को बाहर का रास्ता, चौथे दौर में पहुंचे जोकोविच

By IANS | Updated: January 20, 2018 19:07 IST

केर्बर ने रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

Open in App

जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजीलके केर्बर और सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में शनिवार को केर्बर ने रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट क 21वीं सीड केर्बर को शारापोवा को हराने में केवल 64 सेकेंड का समय लगा। उन्होंने प्रतिबंध समाप्ति के बाद अपना पहला ग्रैंड स्लैम खेल रहीं शारापोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया। 

साल 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीत चुकीं केर्बर ने कहा कि मेरी इस कोर्ट से काफी यादें जुड़ी हैं। मेरे लिए यह काफी खास है और आपके साथ यह और भी खास बन जाता है।

इसके अलावा, पुरुष एकल वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-12 जोकोविच ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे दौर में स्पेन के एल्बर्ट रामोस विनोलास को मात दी। छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविच ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-23 को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-3 से मात दी। 

मैच के दौरान जोकोविच अपनी घुटने की चोट के दर्द के कारण एक समय पर पस्त होकर जमीन पर लेट गए थे। हालांकि, प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ठीक महसूस हुआ और उन्होंने फिर से खेल में वापसी की। फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया ने बेलारूस की एलियाकसैंड्रा सासनोविक को तीसरे दौर में 6-3, 5-7, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में कदम रखा।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनमारिया शारापोवानोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!