लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपनः मुश्किल जीत के साथ जोकोविच तीसरे दौर में, शारापोवा की आसान जीत

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 18, 2018 14:23 IST

नोवाक जोकोविच और मारिया शारापोवा ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं

Open in App

ऑस्ट्रेलियन ओपनः मुश्किल जीत के साथ जोकोविच तीसरे दौर में, शारापोवा की आसान जीत

ऑस्ट्रेलियन ओपन में गुरुवार को सर्बिया के नोवाक जोकोविच और रूस की स्टार महिला खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने अपने-अपने मैच जीतते हुए तीसरे दौर में जगह बना ली है। लेकिन तीसरी वरीयता प्राप्त स्पेन की गरबाइन मुगुरुजा को चीनी ताइपे की खिलाड़ी से दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा  

जोकोविच ने मुश्किल मुकाबले में हासिल की जीत

14वीं वरीयता प्राप्त जोकोविच ने पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर के मैच में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को मात दी। जोकोविच ने पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए अगले तीनों सेट अपने नाम करते हुए मोनफिल्स को 4-6, 6-3, 6-1, 6-3 से मात दी। 

40 डिग्री तापमान के बेहद गर्म मौसम में ये मुश्किल मुकाबला जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, 'ये बहुत ही मुश्किल परिस्थिति थी, जानलेवा, खासकर पहले 90 मिनट।' 

इस जीत के बाद अब जोकोविच तीसरे दौर के मैच में 21वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के अल्बर्ट रामोस-विनोलास के खिलाफ खेलेंगे। 

शारापोवा भी पहुंचीं तीसरे दौर में

वहीं पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दूसरे दौर में आसान जीत के साथ ही महिला सिंगल्स के तीसरे दौर में जगह बनाई। शारापोवा ने 14वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिजा सेवास्तोवा को सीधे सेटों में 6-1, 7-6 (7/4) से मात दी। 

लेकिन खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही स्पेन की मुगुरुजा को महिला सिंगल्स के अपने दूसरे दौर के मैच में चीन ताइपे की सु-वेई हसेह के हाथों 6-7, 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनमारिया शारापोवानोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!