लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोजर फेडरर ने कहा, 'मैं नहीं नडाल और जोकोविच खिताब के दावेदार'

By IANS | Updated: January 14, 2018 18:52 IST

पांच बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले एंडी मरे हिप सर्जरी के कारण नहीं खेल रहे हैं।

Open in App

राफेल नडाल के खिलाफ पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन का रोमांचक फाइनल जीतने वाले स्विस दिग्गज रोजर फेडरर का कहना है कि इस साल सर्बिया के नोवाक जोकोविच और स्पेनिश स्टार नडाल साल के पहले ग्रैंड स्लैम में खिताब के प्रबल दावेदार हैं। 15 जनवरी से आस्ट्रेलियन ओपन की शुरुआत हो रही है। रविवार को पत्रकारों से फेडरर ने यह बात कही। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, स्विट्जरलैंड के दिग्गज फेडरर ने इस साल टूर्नामेंट के प्रबल दावेदार होने की बात से साफ इनकार कर दिया फेडरर ने कहा, 'मुझे ऐसा लगता है कि नडाल और जोकोविच आस्ट्रेलियन ओपन के प्रबल दावेदार हैं।'

फेडरर वर्तमान में 36 साल के हैं, लेकिन अब भी उनमें पहले जैसी ऊर्जा बरकरार है। पिछले साल उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। विश्व के दूसरी वरीयता प्राप्त फेडरर का मानना है कि उनका प्री-सेशन प्रशिक्षण उन्हें इस थका देने वाले टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए काफी है। 

फेडरर ने कहा, 'सीजन के बाहर रहना मेरे लिए टूर्नामेंट खेलने से कई ज्यादा खतरनाक है।'

उल्लेखनीय है कि पांच बार आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले एंडी मरे ने हिप सर्जरी के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा, नडाल और जोकोविच पर भी चोट का खतरा मंडरा रहा है। इस पर फेडरर का कहना है कि जब उच्च स्तरीय टेनिस खेलनी पड़ती है, तो इस प्रकार की कीमत चुकानी पड़ती है। 

फेडरर ने कहा, 'मुझे लगता है कि आक्रामक टेनिस से शरीर में काफी हलचल होती है। एक सक्रिय खेल के लिए काफी शारीरिक ताकत लगती है। बड़ी रैली के कारण आपको कोर्ट पर अधिक समय बिताना पड़ता है।'

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनरोजर फेडररराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!