लाइव न्यूज़ :

टेनिस: रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, प्रजनेश और अंकिता करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर

By भाषा | Updated: January 28, 2019 17:52 IST

अंकिता रैना डब्ल्यूटीए में 35 स्थान के सुधार के साथ सोमवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ 168वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं।

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना क्रमश: एटीपी और डब्ल्यूटीए की ताजा एकल रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ पायदान पर पहुंच गये है। अंकिता डब्ल्यूटीए में 35 स्थान के सुधार के साथ सोमवार को करियर की सर्वश्रेष्ठ 168वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी हैं जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर पर हारकर बाहर होने वाले प्रजनेश 102वें स्थान पर शीर्ष भारतीय है।

रैंकिंग में शीर्ष भारतीय महिला खिलाड़ी अंकिता ने पिछले रविवार को सिंगापुर में 25,000 डॉलर की प्रतियोगिता के फाइनल में शीर्ष वरीय अरांत्जा रस को हराकर उलटफेर किया जिसका फायदा उन्हें रैंकिंग में मिला। युगल रैंकिंग में वह हालांकि पांच स्थान नीचे खिसक गयी और 165वें स्थान पर है। 

डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में 24 साल की प्रार्थना थोंबरे शीर्ष भारतीय है जो पांच पायदान नीचे आकर 140वें स्थान पर है। करमन कौर थांडी युगल में 191वां और एकल में 210वें स्थान पर है। 

एटीपी रैंकिंग में प्रजनेश के बाद रामकुमार रामनाथन (132वां स्थान) दूसरे शीर्ष भारतीय खिलाड़ी है। एक स्थान सुधार करने वाले इस खिलाड़ी के नाम 425 रेटिंग अंक है। चोटिल युकी भांबरी को कोर्ट से दूर रहने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और वह 365 रेटिंग अंक के साथ 150वें स्थान पर है।

एटीपी युगल रैंकिंग में रोहन बोपन्ना 2095 रेंटिंग अंक के साथ 37वें और दिविज शरण 40वें स्थान पर है। शीर्ष 100 रैंकिंग में जीवन नेंदुचेझियान (दो स्थानों के नुकसान के साथ 78वीं रैंकिंग) और लिएंडर पेस (तीन स्थान के नुकसान के साथ 81वां स्थान) भी शामिल हैं। युगल में इसके बाद पूरव राजा (103), श्रीराम बालाजी (106) और विष्णु वर्धन (132) का स्थान है।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!