लाइव न्यूज़ :

एडीलेड टूर्नामेंट से 11 महीने बाद टेनिस में वापसी करेगी एश बार्टी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:57 IST

Open in App

एडीलेड, 21 जनवरी (एपी) विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एश बार्टी एडीलेड में होने वाली एकदिवसीय प्रदर्शनी प्रतियोगिता से 11 महीने बाद कोर्ट पर वापसी करेगी।

बार्टी ने गुरुवार को कहा कि वह इस प्रदर्शनी मुकाबले में खेलेगी जिसमें सेरेना विलियम्स, नाओमी ओसाका और सिमोना हालेप भी हिस्सा लेंगी।

इस एकदिवसीय टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग के भी चार शीर्ष खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और डोमिनिक थीम भी शामिल हैं।

फ्रेंच ओपन 2019 की विजेता और पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बार्टी ने फरवरी में कतर ओपन के बाद कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है।

बार्टी ने कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल यूएस ओपन और फ्रेंच ओपन में भाग नहीं लिया था।

एडीलेड के बाद बार्टी की योजना मेलबर्न में डबल्यूटीए 500 टूर्नामेंट में खेलने की है। इसके बाद आठ फरवरी से आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!