लाइव न्यूज़ :

इस चैनल पर 25 फ़रवरी 2018 को रात 8:00 बजे घर बैठे देखिये 'सीक्रेट सुपरस्टार' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 09:41 IST

'सीक्रेट सुपरस्टार' एक 14 साल की लड़की का अपने सपनों को पूरा करने और अपनी माँ को एक बेहतर कल देने के जूनून की दिल को छू लेने वाली कहानी है जिसने भारत ही नहीं बल्कि चीन में भी मचा रखा है तहलका।

Open in App

25 फ़रवरी 2018 को रात 8:00 बजे ज़ी सिनेमा पर होने जा रहा है सुपरहिट मूवी 'सीक्रेट सुपरस्टार' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर। सीक्रेट सुपरस्टार, 14 साल की मुस्लिम लड़की इनसिया की बेहद ही मार्मिक कहानी है जिसका सपना प्रसिद्ध गायिका बनाने का तो है ही साथ ही साथ अपनी अम्मी को अपने अब्बा के जुल्मों से मुक्त करा कर उनको एक बेहतर कल देने का भी है. 'सीक्रेट सुपरस्टार' माँ - बेटी के एक ऐसे रिश्ते की कहानी है जिसमें माँ अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए अपने पति के खिलाफ खड़ी हो जाती है. ज़ायरा वसीम, मेहर विज, राज अर्जुन और आमिर खान के बेहतरीन अभिनय से सजी ये फिल्म 25 फ़रवरी 2018 को रात 8:00 बजे ज़ी सिनेमा पर दिखाई जाएगी।

ज़रूर पढ़ें - इस चैनल पर 25 फ़रवरी 2018 को दोपहर 12:00 बजे घर बैठे देखिए विद्या बालन अभिनीत सुपरहिट मूवी 'तुम्हारी सुलु' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

इस फिल्म ने भारत के साथ - साथ चीन में भी तहलका मचा रखा है और बेहद ही कम बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस फिल्म के लिए ज़ायरा वसीम को फिल्मफ़ेयर बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक अवॉर्ड और मेहर विज को फिल्मफ़ेयर  बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया.

देखिये 'सीक्रेट सुपरस्टार' का मूवी ट्रेलर:

टॅग्स :आमिर खानज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब