लाइव न्यूज़ :

चोरी के आरोप में 'क्राइम पेट्रोल' की दो एक्ट्रेस गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात तो कबूला जुर्म

By अनिल शर्मा | Updated: June 18, 2021 12:31 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के चलते टीवी शोज की शूटिंग बंद हो गई थी जिसके चलते दोनों एक्ट्रेस आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। वैसे में वह अपने एक दोस्त के यहां रहने चली गईं जो आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता था।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार एक्ट्रेस क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में काम कर चुकी हैंसीसीटीवी में दोनों की चोरी पकड़ी गई जिसके बाद उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लियाघटना मुंबई के आरे कालोनी की है

चर्चित टीवी शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया में काम करने वाली दो एक्ट्रेस को चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों एक्ट्रेस पर दोस्त के घर से 3 लाख 28 हजार रुपए चोरी करने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लॉकडाउन के चलते टीवी शोज की शूटिंग बंद हो गई थी जिसके चलते दोनों एक्ट्रेस आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। वैसे में वह अपने एक दोस्त के यहां रहने चली गईं जो आरे कॉलोनी में पेइंग गेस्ट चलाता था। यहां पहले से एक पेइंग गेस्ट रह रही थी। यहां रहने के दौरान एक दिन मौका मिलते ही दोनों एक्ट्रेस पेइंग गेस्ट के लॉकअप से 3 लाख 28 हजार लेकर वहां से भाग गईं।

पेइंग गेस्ट ने दोनों एक्ट्रेस पर चोरी का शक जाहिर किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसके बाद वहां की सीसीटी फुटेज खंगाली जिसमें दोनों एक्ट्रेस पैसे लेकर बाहर जाती दिखीं। जब पुलिस ने दोनों को सीसीटीवी फुटेज दिखाया जिसमें पोटली ले जाते हुए साफ साफ दिख रही थीं तब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरे पुलिस स्टेशन की एक वरिष्ट अधिकारी के मुताबिक दोनों एक्ट्रेस टीवी के चर्चित शो क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया के अलावा कई वेब सीरीज में भी काम कर चुकी है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए 50 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 23 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट