लाइव न्यूज़ :

CBI के हाथ सुशांत केस लगने से खुश हैं टीवी सेलेब्स, काम्या पंजाबी ने कहा- बुराई की हुई ये पहली हार

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2020 15:01 IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है। कोर्ट ने ये मामला सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। वहीं, कोर्ट के इस फैसले से टीवी सेलेब्स काफी खुश हैं। जानिए किसने क्या कहा?

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की याचिका पर यह फैसला सुनाया है।रिया ने पटना में दर्ज मामला मंबई ट्रांसफर करने का अनुरोध करते हुए अपनी याचिका में कहा था कि मुंबई पुलिस सुशांत की मौत के मामले में काफी जांच कर चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ चुका है। कोर्ट ने सुशांत की मौत के संबंध में पटना में दर्ज एफआईआर की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को बुधवार को सही ठहराया। ये शिकायत सुशांत के पिता कृष्ण किशोर सिंह ने दर्ज कराई थी। वहीं, कोर्ट के फैसला का कई टीवी सेलेब्स ने स्वागत किया है। यही नहीं, फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अंकिता लोखंडे सहित तमाम टीवी स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने लिखा है कि न्याय कार्रवाई में सच्चाई पर एक्शन,सत्य की जीत होती है...# 1ststeptossrjustice।  इसके साथ ही अंकिता ने एक सच को पेश करने वाली सुप्रीम कोर्ट की फोटो भी शेयर की है। अंकिता लोखंडे के इस पोस्ट पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहा हैं।

वहीं, रश्मि देसाई ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए लिखा कि देर से ही सही लेकिन परिणाम सामने आ ही जाते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं काम्या पंजाबी ने भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया फैंस के साथ शेयर की। काम्या ने लिखा कि बुराई की हुई ये पहली हार...बोलो गणपति बाप्पा मोर्या...जीतेगा सच। #CBIForSSR #cbitakesover #satyamevajayate

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी भी काफी खुश हैं। इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई लोगों ने प्रार्थना की थी। सच सामने आने का इंतजार है। अर्जुन के अलावा करणवीर बोहरा ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब जो भी सच है वो सामने आएगा। मैं उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए प्रार्थना करता हूं।'

वहीं, बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके सब्यसाची सतपथी ने भी लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत अब मुझे उम्मीद है कि आपके चेहरे पर मुस्कान आ गई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को सभी सबूत सीबीआई को सौंपने को कहा है। भगवान का धन्यवाद।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब