लाइव न्यूज़ :

घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी, अब पत्नी प्राची से तलाक लेना चाहते हैं एक्टर पंकित ठक्कर

By अनिल शर्मा | Updated: June 26, 2021 11:39 IST

पंकित के मुताबिक वह महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा-  मैं महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं तलाक के लिए फाइल कर सकूं। हम 2015 से अलग रह रहे हैं और...

Open in App
ठळक मुद्देपंकित के मुताबिक वह महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैंघरवालों के खिलाफ जाकर की थी प्राची से शादीउम्र में पंकित से 8 साल बड़ी हैं प्राची

टीवी एक्टर पंकित ठक्कर और उनकी पत्नी प्राची के बीच मनमुटाव हो गया है। लिहाजा पंकित पत्नी प्राची से तलाक लेना चाहते हैं। एक्टर के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से अभी मामला रूका हुआ है। पंकित ने ये भी खुलासा किया है कि वह साल 2015 से अलग रह रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंकित आपसी सहमति से तलाक लेंगे।

पंकित के मुताबिक वह महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा-  मैं महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं ताकि मैं तलाक के लिए फाइल कर सकूं। हम 2015 से अलग रह रहे हैं और अब हम दोनों खुद को एक बेहतर जगह और जीवन में खुशहाल स्थिति में पाते हैं। हम अभी भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और चीजें हैं हमारे बीच बहुत स्पष्ट।

प्राची ही करेंगी बेटे की परवरिश

हमने पारस्परिक रूप से अपने बेटे के प्रति जिम्मेदार रहने का फैसला किया है। और बेटे को उसकी मां के साथ रहने में मुझे आपत्ति नहीं है।पंकित ने कहा कि उन्होंने अपनी माँ को बचपन में ही खो दिया लिहाजा एक बच्चे के जीवन में एक माँ की कितनी अहमियत है, बखूबी समझते हैं। एक्टर ने कहा कि वे और प्राची आपसी सहमति से तलाक दाखिल कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

परिवार के खिलाफ जाकर शादी की

पंकित ने ये भी कहा कि वह प्राची का सम्मान करते हैं। बकौल पंकित, कई बार चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। हमने एक साथ रहने की पूरी कोशिश की लेकिन हम असफल रहे और आखिरकार अलग रहने का फैसला किया। मैंने उससे प्यार किया और अपने परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी की। क्योंकि वह मुझसे आठ साल बड़ी थी और मैं उस समय सिर्फ 21 साल का था। मैं अपने करियर के चरम पर था और मुझे विश्वास था कि भगवान मुझे वह सब कुछ दे रहे हैं जिसकी मैं कामना करता हूं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट