लाइव न्यूज़ :

ड्रग्स केस में फंसने के बाद भारती सिंह पर सोनी टीवी ने लगाया बैन, 'द कपिल शर्मा' से होगी छुट्टी

By अमित कुमार | Updated: November 28, 2020 15:06 IST

लंबे समय से द कपिल शर्मा शो के जरिए लोगों को गुदगुदाने वाली भारती सिंह पर सोनी टीवी ने बैन लगा दिया है। अब वह सोनी के किसी शो में नजर नहीं आएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देइस बात को लेकर चैनल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी के इस फैसले से कपिल शर्मा खुश नहीं हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत दे दी गई है।

कॉमेडियन भारती सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं में बनी हुईं हैं। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ड्रग केस को लेकर मुश्किलों में फंस गए हैं। इस बात के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार लोग भारतीय सिंह को बैन करने की मांग कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि ड्रग्स केस में फंसने के चलते सोनी टीवी ने भारती से किनारा यानी उन्हें बैन करने का निर्णय लिया है। 

हालांकि, इस बात को लेकर चैनल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो भारती सिंह को सोनी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इसका मतलब साफ है कि अब वह कभी भी कपिल शर्मा के शो में नज़र नहीं आएंगी। कपिल और भारती दोनों पंजाब से हैं. वो उन्हें अपनी छोटी बहन मानते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी के इस फैसले से कपिल शर्मा खुश नहीं हैं। 

फिलहाल, भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को जमानत दे दी गई है। मजिस्ट्रेट ने दोनों को 15,000-15,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दे दी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने उपनगर अंधेरी में दंपति के घर से गांजा की जब्ती के बाद सिंह को गिरफ्तार किया था जबकि उनके पति को रविवार सुबह हिरासत में लिया गया। इसके बाग उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

इसके बाद दोनों ने अपने वकील अयाज खान के जरिए जमानत याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसपर सुनवाई हुई। एनसीबी ने दंपति के आवास और कार्यालय पर छापे के दौरान 86.5 ग्राम गांजा की जब्ती की थी। मादक पदार्थ रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत इसे ‘कम मात्रा’ माना गया है। खान ने अदालत को बताया कि दंपति पर मादक पदार्थ के सेवन और बरामदगी के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। कानून के तहत मादक पदार्थ की इतनी मात्रा को बहुत कम मात्रा बताया गया है।

टॅग्स :भारती सिंहद कपिल शर्मा शोसोनीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब