लाइव न्यूज़ :

सनी लियोनी के हाथ आई एक और बड़ी सफलता, होस्ट करेंगी ये टीवी शो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 16, 2017 11:13 IST

मैन वर्सेस वाइल्ड' शो साल 2018 में  शुरू होगा।

Open in App

अभिनेत्री सनी लियोन, एमटीवी के लोकप्रिय शो 'स्प्लिटस्विला' में मेजबानी के बाद अब  ''मैन वर्सेस वाइल्ड'' के भारतीय संस्करण में दिखेगी। 

इसपर उनका कहना है कि शो में वह अपनी मजेदार और हंसी-मजाक वाली शैली से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सनी बतौर मेजबान, शो में अपनी बहादुरी भरे कारनामे दिखाने को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। शो के भारतीय संस्करण का नाम 'मैन वर्सेज वाइल्ड विद सनी लियोन' है, जो जल्द ही डिस्कवरी चैनल पर हिंदी में दिखाया जायेगा। 

सनी ने अपने बयान में कहा, "मैं इस तरह के लोकप्रिय शो और डिस्कवरी चैनल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मुझे मेरे रोमांचित पक्ष को दिखाने का मौका देगा, जो इससे पहले दर्शकों ने कभी नहीं देखा है।"

शो साल 2018 में  शुरू होगा। बता दें की ओरिजनल ''मैन वर्सेस वाइल्ड'' की मेजबानी बेयर ग्रिल्स कर रहें हैं। 

इसे पहले सनी टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस, 11 में भाग ले चुकी हैं, इसके बाद वह पूजा भट्ट की फिल्म  'जिस्म 2' से बॉलीवुड में  शुरुआत की। 

बाद में सनी ने जैकपॉट (2013), रागिनी एमएमएस 2 (2014) और एक पहेली लीला (2015) जैसी फिल्मों में अभिनय किया।

टॅग्स :सनी लियोनटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट