लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर अब नहीं देखते कपिल शर्मा का शो, बताई ये चौकाने वाली वजह

By मेघना वर्मा | Updated: May 16, 2019 14:30 IST

रिसेंटली अरबाज खान के शो पिंच पर कपिल शर्मा पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुनील के साथ हुई उनकी अनबन को लेकर बयान दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील ग्रोवर जल्द ही सलमान खान की फिल्म भारत में दिखाई देंगे।सलमान खान की फिल्म भारत इस साल पांच जून को रिलीज होगी।

सुनील ग्रोवर इन दिनों अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन में बिजी हैं। टीवी के डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच सुहल की खबरें अक्सर आती रहती हैं। चर्चा तो ये भी है कि जल्द ही सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो को वापिस ज्वॉइन कर सकते हैं। मगर सुनील की रिसेंटली दिए हुए इंटव्यू से तो इन बातों में कोई सच्चाई नहीं लग रही है। 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने रिसेंटी कपिल शर्मा के शो को लेकर बयान दिया है। जब उनसे पूछा गया कि वो कपिल शर्मा का शो देखते हैं। तो बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुनील ने बताया कि नहीं वो कपिल का शो अब नहीं देखते। जब एक्टर से इसकी वजह पूछी गई तो सुनील ने बताया कि वो ऐसा शो नहीं देखते जिसमें वो खुद नहीं होते। 

नहीं ज्वॉइन कर रहे हैं कपिल का शो

बहुत दिनों से इस बात का भी बज्ज था कि सुनील ग्रोवर जल्द ही कपिल शर्मा के शो को वापिस ज्वॉइन करने वाले हैं। मगर इस बात पर फाइनली सुनील ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सुनील ने बताया है कि नहीं वो कपिल शर्मा के शो पर वापसी नहीं कर रहे। साथ ही ये खबर भी जूठी है कि सलमान खान उनको ऐसा करने के लिए कह रहे हैं कि वो कपिल का शो वापिस ज्वॉइन कर लें।

2017 में शो से हो गए थे अलग

सुनील ग्रोवर साल 2017 में कपिल शर्मा के शो से अलग हो गए थे। कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के शो पर भारत मूवी के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं। मगर अब इस बात में भी सच्चाई नहीं दिख रही है। सलमान खान के अलावा ऋषि कपूर ने भी कपिल और सुनील के बीच सुलह करवाने की कोशिश की मगर अभी कुछ नहीं सही हुआ है। 

कपिल ने  दिया ता बयान

रिसेंटली अरबाज खान के शो पिंच पर कपिल शर्मा पहुंचे थे। जहां उन्होंने सुनील के साथ हुई उनकी अनबन को लेकर बयान दिया था। कपिल ने कहा था, 'लोंगों ने कहा कि जूता मारा था, किसी ने कहा कि टीम ने मुझसे पहले पहले खाना खा लिया था इस बात से मैं नाराज था। आपको मेरी शक्ल देखकर ऐसा लगता है क्या। ये सब चीजें मनगड़न्त हैं। ना सुनील ने कभी कहा कि मैंने ये बोला ना मैंने बोला। कोई तीसरे आदमी की बात सुनकर चौथा पांचवा आदमी रिएक्ट कर रहा है। मतलब मेरे बारे में लिख रहे हो एक बार मुझसे बात तो कर लो।'

 

टॅग्स :सुनील ग्रोवरकपिल शर्मानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब