लाइव न्यूज़ :

श्वेता तिवारी ने 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए बेटे को मुंबई में अकेला छोड़ा! अभिनव कोहली के इस आरोप पर एक्ट्रेस का आया जवाब

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 9, 2021 13:07 IST

श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनका बेटा रेयांश पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि वे भी हमेशा वीडियो कॉल पर बेटे से बात करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता तिवारी ने पति अभिनव के आरोपों का दिया जवाब , कहा- रेयांश बिल्कुल सुरक्षित हैश्वेता ने कहा कि वह मेरी अनुपस्थिति में मेरे परिवार को तंग करना चाहते है इसलिए ऐसा कर रहे हैअभिनव कोहली ने श्वेता पर आरोप लगाया था कि वह उनके बेटे को होटल में छोड़कर शो में गई है

मुंबई: श्वेता तिवारी के पति अभिनव कोहली ने हाल में उन पर आरोप लगाया था कि वह उनके बेटे को मुंबई के एक होटल में छोड़कर 'खतरों के खिलाड़ी-11' में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई हैं। इसे लेकर मीडिया में भी सुर्खियां बनी। हालांकि अब इन आरोपों पर श्वेता की ओर से जवाब आया है। दरअसल, श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों एक-दूसरे खिलाफ बयान देते रहे हैं।

बेटे रियांश को लेकर पति के आरोपों पर श्वेता तिवारी का जवाब

'बॉलीवुड बबल' के अनुसार श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में अभिनव कोहली के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'मैंने अभिनव को बताया था कि मैं केपटाउन जा रही हूं और हमारा बेटा रेयांश मेरी मां और रिश्तेदारों के साथ सुरक्षित है। मेरी मां, मेरे रिश्तेदार और पलक वहां रेयांश की देखभाल के लिए है। इसके अलावा मैं हमेशा अपने शूट के बीच में भी रियांश के साथ वीडियो कॉल पर बात करती रहती हूं।'

 उन्होंने कहा, 'मैंने अभिनव को सब कुछ बता दिया था और उनका वीडियो पोस्ट देखकर मैं हैरान हूं। मैं वास्तव में उनके एजेंडे को समझ नहीं पा रही हूं।'

श्वेता ने आगे कहा, 'हाईकोर्ट ने अभिनव को आदेश दिया था कि वह हर दिन लगभग आधे घंटे रेयांश से बात कर सकते हैं लेकिन वह लगभग 1 घंटे और इससे लंबी अवधि के लिए रेयांश से बात करते हैं लेकिन हमने कभी नहीं रोका।' उन्होंने कहा कि अभिनव ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह उनके परिवार को उनकी अनुपस्थिति में परेशान करना चाहते हैं। 

अभिनव ने वीडियो शेयर कर पूछा था- मेरा बेटा कहां है

अभिनव ने इससे पहले शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर यह कहा था कि 'श्वेता खतरों के खिलाड़ी 11 में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका चली गई है। अभिनव के अनुसार, 'उसने मुझसे इस बारे में पूछा था लेकिन मैंने मना कर दिया था क्योंकि कोरोना महामारी के बीच यात्रा सुरक्षित नहीं है।'

अभिनव ने आगे कहा, 'लेकिन मेरे मना करने के बावजूद वह चली गई लेकिन मेरा बच्चा कहां है मैं उसे ढूंढने के लिए होटल दर होटल भटक रहा हूं । मैं पुलिस स्टेशन भी गया लेकिन उन्होंने मेरी मदद नहीं की। इसके बजाय उन्होंने मुझे चिल्ड्रन वेलफेयर कमिटी को ईमेल भेजने को कहा लेकिन उन्होंने भी मेरी कोई खास मदद नहीं की।'

टॅग्स :श्वेता तिवारीइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

विश्वHappy International Women's Day 2026: 'रुकना नहीं, थकना नहीं... आज जश्न है आपकी अजेय शक्ति का', वुमेन्स डे पर इन कोट्स के जरिए करें विश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब