लाइव न्यूज़ :

VIDEO: डांस दीवाने 3 के सेट पर शहनाज गिल ने माधुरी दीक्षित संग लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 19:26 IST

वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो को वायरल भयानी नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया हैगाना लज्जा फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ मनीषा कोईराला भी डांस करती हुई नजर आई थीं

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में शहनाज गिल और माधुरी दीक्षित एक साथ डांस करते हुए दिख रही हैं। दोनों के इस डांस के वीडियो को इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि वीडियो को वायरल भयानी नाम के एक यूजर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर  5.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं कई यूजर्स इस पर अपना प्यार भरा रिएक्शन भी दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन में शहनाज गिल को खूब पसंद किया गया था। शहनाज ने उस दौरान लाखों लोगों के दिलों को जीता था। उनके कई क्यूट वीडियो भी उस दौरान सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किए थे, जिन पर कई मजेदार मीम्स भी बने। अब उनका एक वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज और माधुरी दीक्षित बहुत ही खूबसूरती से "बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल" गाने पर डांस कर रही हैं। आपको बता दें कि ये गाना लज्जा फिल्म का है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ मनीषा कोईराला भी डांस करती हुई नजर आई थीं।

वीडियो में शहनाज जिस तरह से हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह स्टेप को मैच कर रही हैं। उसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वे बॉलीवुड में आने के लिए एकदम तैयार हैं। आपको बता दें कि शहनाज अक्सर अपने अनोखे स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यही नहीं बिग बॉस सीजन 13 के दौरान वे इंटरनेट पर खूब चर्चा में रहीं थीं। उस दौरान ना जाने कितने मीम्स उनके ऊपर बनकर वायरल हुए थे। उसी समय शहनाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुईं। आज उनके लाखों चाहने वाले हैं। शहनाज गिल अक्सर रियलिटी शो और इवेंट्स में दिखती रहती हैं।

 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितटेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब