लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे शाहीर शेख के पिता, टीवी एक्टर अली गोनी ने दी श्रद्धांजलि

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 20, 2022 11:29 IST

"पवित्र रिश्ता 2" फेम एक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया है। शाहीर के पिता की कोरोना के इंफेक्शन की वजह से हालत बेहद गंभीर थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं, शाहीर शेख के पिता को टीवी एक्टर अली गोनी ने श्रद्धांजलि दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया। शाहीर के पिता की कोरोना के इंफेक्शन की वजह से हालत बेहद गंभीर थी।शाहीर शेख के पिता को टीवी एक्टर अली गोनी ने श्रद्धांजलि दी है।

मुंबई:कोरोना वायरस की वजह से टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता 2 (Pavitra Rishta 2) के एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया। बता दें कि शाहीर के पिता की कोरोना के इंफेक्शन की वजह से हालत बेहद गंभीर थी, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं, शाहीर शेख के पिता को टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) ने श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी शाहीर के पिता का निधन हो गया।

अली ने ट्वीट कर लिखा, "इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलाही राजी उन। अंकल की आत्मा को अल्लाह शांति दे। शाहीर बार हौसला रखो।" वहीं, फैंस भी यह खबर सुनकर बेहद दुखी हैं और लगातार शोक जता रहे हैं। मालूम हो, हाल ही में शाहीर शेख ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को जानकारी दी थी कि कोरोना वायरय से संक्रमित होने के कारण उनके पिता की हालत गंभीर है और वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। 

ऐसे में अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी। शेख ने अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "मेरे पिता वेंटिलेटर पर हैं, कोरोना वायरस से गंभीर रूप से पीड़ित हैं। उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें।" बताते चलें कि टीवी एक्टर अली गोनी के साथ ही कई सेलेब्स ने कमेंट कर शाहीर के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसट्विटरCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब