लाइव न्यूज़ :

ससुराल सिमर की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इंदौर से होने वाला था फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 07:02 IST

अभिनेत्री ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री वैशाली ठक्कर की कथित आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपने घर में आत्महत्या कर ली थी।

इंदौरः पुलिस ने मशहूर टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर की कथित आत्महत्या मामले में मुख्य आरोपी राहुल नवलानी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, इंदौर पुलिस आयुक्त ने टीवी धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री ठक्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में राहुल नवलानी और उसकी पत्नी दिशा के बारे में सूचना देने वाले को 5,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

तेजाजी नगर पुलिस थाने के प्रभारी आर डी कनवा ने कहा, ‘‘पुलिस दल दंपति की तलाश कर रहे थे और ऐसे एक दल ने राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘राहुल इंदौर से फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है, इस पर कनवा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। 

वैशाली ठक्कर ने 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अधिकारी आर डी कनवा ने बताया कि आसपास के निवासियों की सूचना पर पुलिसकर्मियों ने साई बाग कॉलोनी में ठक्कर के घर का दरवाजा खोला जहां वह कमरे में पंखे से लटकी मिलीं।

इंदौर एसीपी एम रहमान ने मामले अभिनेत्री की आत्महत्या की वजह बताते हुए कहा था कि वैशाली टक्कर के पड़ोसी राहुल ने उसे परेशान किया, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा था, अभिनेत्री की शादी किसी दूसरे पुरुष से होने वाली थी, लेकिन उसने उसे भी रोक दिया।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :इंदौरटेलीविजन इंडस्ट्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्राइम अलर्टइंदौर में खौफनाक हादसा: पिता-पुत्र ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शंपा पाठक को कार से कुचलकर मार डाला, Airbnb पेंटहाउस विवाद से भड़का खूनी खेल, 13 मार्च को फ्लैट में हुई थी शिफ्ट?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब