लाइव न्यूज़ :

Sameer Sharma Death: सामने आया बिल्डिंग के सचिव का बयान, कहा- पड़ोसियों ने बदबू आने पर की शिकायत

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 6, 2020 16:07 IST

टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। ऐसे में नेहा सीएचएस बिल्डिंग के सचिव दिनेश बुबना का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि उनके घर से एक बदबू आ रही थी। जब एक गार्ड वहां गया, तो उसने देखा कि रसोई के दरवाजे खुले थे और वह छत से लटक हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसमीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया हैइन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अब टीवी एक्टर और मॉडल समीर शर्मा ने मुंबई स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। खबरों की माने तो समीर शर्मा का शव बुधवार रात को उनके घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। वह मलाड वेस्ट में अहिंसा मार्ग पर स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में रह रहे थे। उनकी बॉडी किचन की छत से लटकी मिली। 

छत से लटक हुए थे समीर

वहीं, अब दिवंगत अभिनेता के निधन के बाद जिस बिल्डिंग में वो रह रहे थे वहां के सचिव का बयान सामने आया है। नेहा सीएचएस बिल्डिंग के सचिव दिनेश बुबना का कहना है कि उनके पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि उनके घर से एक बदबू आ रही थी। जब एक गार्ड वहां गया, तो उसने देखा कि रसोई के दरवाजे खुले थे और वह छत से लटक हुए थे। 

44 वर्षीय समीर शर्मा ने बुधवार रात को मलाड पश्चिम स्थित नेहा सीएचएस बिल्डिंग में अपने घर पर फांसी पर लगा ली। मलाड पुलिस के मुताबिक, समीर ने इसी साल फरवरी में अपार्टमेंट किराए पर लिया था। रात की ड्यूटी के दौरान चौकीदार ने समीर शर्मा के शव को लटकता हुआ देखा था। एक्टर ने फरवरी में ही ये घर किराए पर लिया था।

कौन थे समीर शर्मा?

समीर शर्मा ने टीवी के कई शोज में काम किया है। एक्टर क्योंकि सास भी कभी बहू थी के अलावा कहानी घर घर की, ये रिश्ते हैं प्यार के, लेफ्ट राइट लेफ्ट, ज्योति, गीत हुई सबसे पराई, दिल क्या चाहता है, वीरानगली, वो रहने वाली महलों की, आयुष्मान भव, इस प्यार को क्या नाम दूं? एक बार फिर, भूतू में नजर आए थे। इन दिनों वे सीरियल ये रिश्ते हैं प्यार के में सौर्या महेश्वरी का रोल प्ले कर रहे थे। समीर की डेब्यू फिल्म हंसी तो फंसी थी। वे मूवी इत्तेफाक में भी नजर आए थे।

टॅग्स :आत्मघाती हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

क्राइम अलर्टक्या है 'कोरियन लव गेम'? जिसकी लत ने ले ली 3 बहनों की जिंदगियां, पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टCJ Roy Suicide Case: ‘कॉन्फिडेंट ग्रुप’ के चेयरमैन ने इनकम टैक्स की रेड के दौरान की आत्महत्या, खुद को मारी गोली

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh News: खजराना में कार में पुजारी का शव, पिस्टल से सीने पर गोली मार आत्महत्या

भारतMaharashtra Doctor Suicide: सतारा में डॉक्टर की आत्महत्या मामले में राहुल गांधी ने बीजेपी को घेरा, बोले- 'यह एक संस्थागत हत्या'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब