लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा पहले आती है, पॉलोमी दास ने लोगों से बीमारी का मजाक नहीं उड़ाने की अपील की, "कार्तिक पूर्णिमा" सेट से तस्वीरें आई सामने

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 16, 2020 14:35 IST

कोरोना वायरस पहले से ही मुंबई में 2 लोग सहित देश में 70 मामलों को दर्ज कर चुका है। ऐसी चिंताजनक स्थिति में नागरिकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपॉलोमी अपने प्रशंसकों से यात्रा के दौरान कम से कम एक मास्क पहनने का आग्रह करती है।पॉलोमी ने COVID-19 की महामारी के चलते सभी से सावधानी की अपील की है।

मशहूर टेलीविज़न शो "कार्तिक पूर्णिमा" की  "पूर्णिमा" याने कि पॉलोमी दास ने कोरोना वायरस के चलते अपने सोशल मीडिया पर सभी को एक महत्वपूर्ण संदेश साझा किया। COVID-19 की महामारी के चलते सभी से सावधानी की अपील की है। और हमें इस बीमारी से कैसे बचा जा सकता है, इस की भी जानकारी दी। इसलिए पॉलोमी और उनकी टीम ने महामारी से सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए कुछ निवारक उपाय किए है। न सिर्फ सैनिटाइजेशन, बल्कि उन्हें शूटिंग स्पेस में मास्क पहनकर शूटिंग के लिए जाते हुए भी देख सकते हैं।  

पॉलोमी अपने प्रशंसकों से यात्रा के दौरान कम से कम एक मास्क पहनने का आग्रह करती है। और साथ ही फ्लू के प्रति सावधानीपूर्वक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वे अपने विचार साझा किया , "जब हमने पहली बार कोरोना वायरस के बारे में सुना, तो आप जानते हैं कि यह एक मज़ाक का पात्र बन चुका था, लेकिन मुझे लगता है कि महामारी के बारे में गंभीर होने के लिए ये उचित समय है। सावधानी बरतना बुरा नहीं है, हम सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। 

भले ही हम पीड़ित न हों। यह रोग पूरी दुनिया में व्यापक रूप से फैल चुका है। हमें उसी के कारण बाहर यात्रा करने से बचना चाहिए। मैं सभी से मास्क पहनने का आग्रह कर रही हूँ। हम सभी अपने आसपास प्रदूषण के स्तर के बारे में जानते ही हैं। "कार्तिक पूर्णिमा" के सेट पर यह पहले मुश्किल था क्योंकि हम सभी अक्सर गले मिलते थे और एक-दूसरे को बधाई देते थे। लेकिन अब हम थोड़ा दूर से संपर्क बनाए रखते हैं। सेट में प्रवेश करने से पहले अपने हाथों और सामान को साफ करते हैं। यह एहतियात के लिए हमारा छोटा कदम है, आपका क्या है? "  कोरोना वायरस पहले से ही मुंबई में 2 लोग सहित देश में 70 मामलों को दर्ज कर चुका है। ऐसी चिंताजनक स्थिति में नागरिकों को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और एहतियाती उपायों का पालन करना चाहिए। पॉलोमी दास "इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल" में अपने कार्यकाल के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध नाम रही हैं। तो वहीं टेलीविज़न में उन्होंने कई धारावाहिक किए जिसमे "सुहानी सी लड़की " में नेगेटिव किरदार "बेबी" के साथ-साथ "दिल ही तो है", "अघोरी" और अब "कार्तिक पूर्णिमा" के लिए काफी प्रसिद्ध और सराहना मिल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब