लाइव न्यूज़ :

मुश्किल में अनुपमा! वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स कर रहे पुलिस से शिकायत, जानें क्या है मामला...

By अंजली चौहान | Updated: September 22, 2024 12:53 IST

Rupali Ganguly: एक वायरल वीडियो में, रूपाली को कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार देखा जा सकता है, हालांकि, अज्ञात कारणों से, वह अपने प्रबंधक के साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर चली गई।

Open in App

Rupali Ganguly: छोटे पर्दे के एक जाने माने नाम अनुपमा को लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल अनुपमा के नाम से मशहूर रुपाली गांगुली अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अनुपमा यानी कि रुपाली एक स्कूटी पर सवार हैं और एक इवेंट से निकल रही हैं। वीडियो में रुपाली बहुत जल्दी में दिख रही हैं। यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है जब रुपाली को मुंबई में ही एक इवेंट को अटेंड करना था।  

वारयल वीडियो में दिख रहा है कि वह एक स्कूटी पर सवार होकर निकल रही हैं। स्कूटी कोई और नहीं बल्कि उनके मैनेजर चला रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के हेलमेट न पहनने को लेकर उनकी खिंचाई की है। वीडियो में दिख रहा है कि रुपाली सजी धजी हुई हैं। लेकिन न जाने किस वजह से वह अचानक अपने मैनेजर के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकल जाती हैं। यहां तक कि उन्होंने वहां खड़े पैपराजी को देखकर भी कोई फोटो क्लिक नहीं कराई और जल्दी में निकल गई।

हालांकि सोशल मीडया यूजर्स रुपाली की इस बात को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। उनके मुताबिक जल्दी में होना कोई वजह नहीं है कि आप ट्रैफिक के नियमों को नजरअंदाज करें। कुछ लोगों ने तो मुंबई पुलिस को इसे लेकर टैग भी कर दिया। जिससे कि रुपाली और उनके मैनजर के खिलाफ एक्शन लिया जा सके। एक यूजर ने लिखा, "हेलमेट कहां है? इनको जेल भेजिए।'' एक यूजर ने तो मुंबई पुलिस से एक्शन की मांग कर डाली।

लोगों का यह भी कहना है कि रुपाली जो कि एक राजनेता भी हैं, वह नियमों का उल्लंघन करके अपने प्रशंसकों के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर रही हैं। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि रूपाली ने 1 मई को लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 

आपको बता दें कि अनुपमा लगातार चार सालों से टीआरपी चार्ट में शीर्ष पर बना हुआ है।

टॅग्स :रूपाली गांगुलीटेलीविजन इंडस्ट्रीमुंबई पुलिसबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काMTV Splitsvilla 16 Winner: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विजेता, ₹20 लाख की इनामी राशि के साथ ट्रॉफी उठाई

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो