लाइव न्यूज़ :

42 दिनों में पूरी हुई 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग, रोहित शेट्टी ने बताया इस वजह से खास हे ये सीजन

By अनिल शर्मा | Updated: June 21, 2021 15:08 IST

‘कलर्स’ चैनल के इस शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि शो की शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे रोहित ने बताया कि इसकी शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई‘खतरों के खिलाड़ी’के 11वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है

खतरों के खिलाड़ी 11 जल्द ही छोटे परदे पर ऑनएयर होने वाला है। इसकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने इसकी जानकारी अपने सोशल अकाउंट पर दी है। रोहित शेट्टी ने इसके लिए सभी क्रू मेंबर्स और कंटेस्टेंट का शुक्रियाअदा किया है। ‘खतरों के खिलाड़ी’के 11वें सीजन की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में की गई है। रोहित ने इस शो को लेकर इंस्टाग्राम पर बताया कि इसकी शूटिंग 42 दिन में पूरी की गई।

रोहित शेट्टी ने लिखा, यह सीजन बेहद खास था। जब पूरी दुनिया डर के साये में थी, तब शो से जुड़े सभी लोगों...शूटिंग के काम से जुड़े सदस्य, कलर्स के क्रू मेंबर्स, स्टंट टीम और कंटेस्टेंट ने बहुत साहस एवं प्रतिबद्धता दिखाई जिस वजह से तमाम कठिनाइयों के बावजूद यह सीजन मुमकिन हो पाया। रोहित शेट्टी ने आगे लिखा, मैं सच में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं बिना किसी परेशानी के इस सीजन की शूटिंग पूरी हो गई।

ये कंटेस्टेंट आएंगे नजरइस सीजन में राहुल वैद्य, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, अभिनव शुक्ला, दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, सौरभ राज जैन, महक चहल, अनुष्का सेन, सना मकबुल, निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद नजर आएंगे। 

टॅग्स :खतरों के खिलाड़ीरोहित शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRohit Shetty Firing Case: राजस्थान से छठा आरोपी अरेस्ट, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी शुभम लोनकर पर संदेह?

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज आया सामने

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी मामले में पुलिस का एक्शन, 4 लोग हिरासत में

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब