लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना किया बंद, सुनील पाल बोले- उनके लिए करें प्रार्थना

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 18, 2022 21:24 IST

राजू श्रीवास्तव के साथी कॉमेडियन और करीबी दोस्त सुनील पाल ने उनके स्वास्थ्य संबंधी अपडेट दिए हैं और फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुनील पाल ने राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर नया अपडेट दिया है।सुनील ने बताया कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है।उन्होंने कहा कि डॉक्टर फिलहाल कुछ नहीं कर पा रहे हैं।

नई दिल्ली: लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता राजू श्रीवास्तव की सेहत एक बार फिर बिगड़ गई है। श्रीवास्तव के साथी कॉमेडियन और करीबी दोस्त सुनील पाल ने उनकी हालत को लेकर नया अपडेट दिया है। पिंकविला से बातचीत में सुनील पाल ने इमोशनल होकर बताया कि राजू श्रीवास्तव के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है और डॉक्टर फिलहाल कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए प्रार्थना करें।

बता दें कि राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बॉबे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने 'बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं।

अब तक राजू श्रीवास्तव के करीबी शेखर सुमन और सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर लगातार स्वास्थ्य अपडेट दे रहे हैं। इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के जज ने बुधवार को ट्विटर पर स्टैंड-अप कॉमेडियन के स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने और अगले सप्ताह तक ठीक होने का उल्लेख किया था। बताते चलें कि 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। उसी दिन उनकी 'एंजियोप्लास्टी' की गई थी। 

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट