लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा- 9 साल बड़ी तारक मेहता की बबीताजी को डेट कर रहा 'टप्पू', शो के लोगों को भी है जानकारी!

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2021 12:37 IST

ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुनमुन दत्ता को डेट कर रहे हैं टप्पूः रिपोर्ट में दावारिपोर्ट के मुताबिक दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैंसेट सहित परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी है

टीवी उद्योग से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता को टप्पू ( राज आनदकत) डेट कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता टप्पू से उम्र में 9 साल बड़ी हैं। 

ई टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बबीता जी का किरदार निभा रहीं मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और टप्पू का किरदार निभा रहे राज (Raj Anadkat) दोनों ही एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। वेबसाइट के मुताबिक दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर एक रिश्ता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बात की जानकारी सेट के लोगों को भी है। इसके साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी ये पता है।

मुनमुन अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं जिसपर राज कमेंट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों अपने रिश्ते की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। सेट पर भी लोग उन दोनों के रिश्ते की कद्र करते हैं और किसी भी तरह का कमेंट नहीं करते हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

 बता दें मुनमुन दत्ता काफी समय से शो से बाहर भी थीं। एक वीडियो को लेकर विवादों में आ गई थीं जिसकी वजह से वह शो से गायब थीं। शो से दयाबने की गैरमौजूदगी में एक मुनमुन दत्ता ही हैं जिनकी जेठालाल संग केमिस्ट्री जमती है। दोनों की नोकझोक को भी लोग खूब पसंद करते हैं।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट