लाइव न्यूज़ :

नकुल मेहता ने बताई वायरल हो रहे 'मरघट का शहंशाह' कविता के पीछे की कहानी, कहा- मौजूदा हालात के लिए हम जिम्मेदार

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 22, 2021 15:47 IST

टीवी स्टार नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वायरल हो रही कविता 'मरघट का शहंशाह' के बारे में बता की है। उन्होंने कहा कि यह कविता सभी के दर्द और गुस्से को बयान करती है।

Open in App
ठळक मुद्देनकुल मेहता ने वायरल हो रहे 'मरघट का शहंशाह' कविता को लेकर लिखी अपने दिल की बातनकुल ने कहा- हमारा सिस्टम अपनी दूरदर्शिता और तैयारियों की कमी पर बात नहीं करना चाहता हैनकुल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर उम्मीद जताई कि लोगों को जल्द कोरोना के इस दर्द से छुटकारा मिलेगा

मुंबई: नकुल मेहता द्वारा पढ़ी गई एक कविता का वीडियो सोशल मीडिया पर हाल में वायरल होने के बाद अब इस टीवी स्टार ने एक बार फिर इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया है। साथ ही उन्होंने बताया है कि इस कविता 'मरघट का शहंशाह' को किन हालातों को देखते हुए रचा गया है।

नकुल ने कहा कि यह कविता लोगों के गुस्से और पीड़ा को बताती है, जो सभी ने कोरोना महामारी के दौरान झेला है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये कविता सिस्टम और सरकार की नाकामी को भी बयान करती है। 

आपको बता दें कि इस कविता को अजय सिंह ने लिखा है। नकुल ने इस कविता को सोमवार को पोस्ट किया था। इसके बाद यह कविता तेजी से वायरल हो गई। नकुल के फैंस ने इस कविता और एक्टर के बोलने के अंदाज की काफी तारीफ की और इसी जमीनी सच्चाई के करीब बताया।

नकुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

नकुल मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पिछले कुछ समय से हम जो महसूस कर रहे है-भय, क्रोध , हताशा, असहायता और बहुत कुछ। हम सभी ने अपने भीतर इन बातों को अलग-अलग तरह से देख सकते  है कि हमने क्या किया जो आज ऐसी स्थिति बन गई। आज जिस उलझन में हम है , इसके लिए जवाबदेह भी हम खुद ही है लेकिन हम पर शासन करने वाले लोगों द्वारा दिखाई गई उदासीनता और अपनी वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों को इस घड़ी में उनके हाल पर छोड़ दिया गया । साथ ही दूरदर्शिता  और तैयारियों की कमी पर एक बहस तक नहीं की गई ।   ' 

मानवता, धर्म और राजनीति से बड़ी है

नकुल ने आगे लिखा, 'मरघट का शहंशाह, निराशा और क्रोध की भावना से बनी कविता , जिस आप सबने अपने अंदर अनुभव किया है । यह जानकर खुशी होती है कि इस दुख की घड़ी में कोई अकेला नहीं है । मानवता हमें  धर्म और राजनीति से कहीं ऊपर है । '  

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीPrashant Tamang dies: 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग नहीं रहे, हार्ट अटैक से हुई मौत

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब

टीवी तड़काBigg Boss 19 grand finale: 'ट्रॉफी बिलॉन्ग्स टू अमाल' हुआ ट्रेंड, बड़ी संख्या में नेटिज़न्स ने कंपोज़र अमाल मलिक किया सपोर्ट